Homeदेश-समाजअक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए ₹1 करोड़: CM...

अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए ₹1 करोड़: CM सोनोवाल ने दिया धन्यवाद

"असम बाढ़ में राहत की दिशा में 1 करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी का आभार। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र पर अपना प्रताप ले जाने के लिए आशीर्वाद दें।"

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी दरियादिली के कारण चर्चा में है। इस बार उन्होंने असम में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। यह जानकारी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीट में अक्षय कुमार का धन्यवाद करते हुए लिखा, “असम बाढ़ में राहत की दिशा में 1 करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी का आभार। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र पर अपना प्रताप ले जाने के लिए आशीर्वाद दें।”

बता दें इससे पहले अक्षय कुमार ने बिहार में आई बाढ़ के दौरान भी राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दिए थे। उन्होंने इस मदद को पहुँचाने से पहले दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी और मदद का आश्वासन दिया था। इस बातचीत के बाद उन्होंने बिहार और असम को 1-1 करोड़ रुपए दान दिए।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार अक्सर मुश्किल घड़ी में प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए आगे बढ़कर आते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के समय में भी आगे बढ़कर 25 करोड़ रुपए के दान का ऐलान किया था।

वहीं मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए और बीएमसी के कोरोना प्रयासों के लिए 3 करोड़ रुपए की मदद का भी ऐलान किया था। अम्फान चक्रवात के समय भी उन्होंने 1 करोड़ रुपए दिए थे और आज जब देश के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं। हर जगह पानी घुस गया है तब भी अक्षय कुमार आगे आए हैं।

एक जानकारी के अनुसार, बिहार में बाढ़ से प्रभावित होने वाली कुल संख्या 75 लाख लोगों की है। वहीं असम में 14 हजार लोग इससे जूझ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -