Saturday, May 4, 2024
Homeराजनीतिशिवसैनिकों के हमले में घायल पूर्व नौसेना अधिकारी से राजनाथ सिंह ने की बातचीत,...

शिवसैनिकों के हमले में घायल पूर्व नौसेना अधिकारी से राजनाथ सिंह ने की बातचीत, कहा: इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य

राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने शर्मा के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना के अधिकारी मदन शर्मा से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें, नौसेना के पूर्व अधिकारी को महाराष्ट्र में शिवसेना के गुंडों ने सीएम उद्धव ठाकरे पर एक कार्टून साझा करने के लिए बेरहमी से पीटा था।

राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने शर्मा के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक है।

वहीं इस बात की जानकारी टाइम्स नाउ को देते हुए मदन शर्मा ने बताया की रक्षा मंत्री ने उन्हें फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। राजनाथ सिंह ने यह भी पूछा कि यह घटना कैसे हुई। इस पर उन्होंने शिवसेना के गुंडों द्वारा किए गए हमले के बारे में विस्तार से बताया।

शर्मा ने रक्षा मंत्री को यह भी बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे वह खुश नहीं हैं। उन्होंने पिछले 3-4 महीनों से राज्य के मामलों की स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री से इसके बारे में कुछ करने के लिए भी कहा।

मदन शर्मा ने पूछने पर यह भी बताया कि किसी भी शिवसेना नेता या मंत्री ने उनसे संपर्क नहीं किया है और न ही इस क्रूर हमले के लिए उनसे माफी माँगी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गलती पर खेद भी जताना नहीं चाहते हैं क्योंकि क्योंकि इससे उनके अहंकार को चोट पहुँचेगी। उन्होंने चिंता जताई कि चोटों से उबरने के बाद वह और उनका परिवार फिर से हमले की चपेट में आ सकता है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून शुक्रवार को सोशल मीडिया में फॉरवर्ड करने पर मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त नेवी ऑफिसर मदन शर्मा पर हमला बोल दिया था। इस हमले में पूर्व नेवी अधिकारी की आँख बुरी तरह जख्मी हो गई थी।

उन्होंने इस मामले में मुंबई की समता नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तारी के 12 घंटे के भीतर ही उन सभी आरोपितों को जमानत दे दी गई थी। गिरफ्तार किए गए शिवसैनिकों में पार्टी का शाखा प्रमुख कमलेश कदम के अलावा 5 और कार्यकर्ता शामिल थे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू गंदे हैं, इसलिए उनका पुनर्जन्म होता है… हाफिज जन्नत ले जाता है: दरभंगा के इरफान-अफगान चला रहे थे अवैध मदरसा, जकात के पैसे...

लखनऊ में एक अवैध मदरसे से पुलिस ने 21 बच्चों को छुड़ाया है। इन बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था और इस्लाम की शिक्षा दी जा रही थी।

जिसकी बीवी TMC सांसद हो… स्मृति ईरानी ने एक साँस में गिना दिए अमेठी में किए काम, जनता ने भी कर दी राजदीप सरदेसाई...

कॉन्ग्रेस में 25 वर्ष तक रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस सड़क से राजदीप सरदेसाई आए हैं अब वो 7 की जगह 14 मीटर की हो गई है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -