Homeदेश-समाजताहिर ने युवती को बनाया बंधक और 3 महीने तक करता रहा दुष्कर्म: चंगुल...

ताहिर ने युवती को बनाया बंधक और 3 महीने तक करता रहा दुष्कर्म: चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

ताहिर ने उसे बहला फुसला कर अपने झाँसे में ले लिया। इसके बाद वह युवती को भोपाल के रेतघाट तलैया स्थित अपने फ़्लैट लेकर गया। जहाँ उसने युवती को बंधक बना लिया। इसके बाद उसने लगातार 3 महीनों तक युवती का रेप किया और उसे यातनाएँ दी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में ताहिर नाम के कपड़ा व्यापारी ने एक युवती को 3 महीने तक बंधक बना कर अपने फ़्लैट में रखा। इस अवधि के दौरान आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म और अत्याचार किया। किसी तरह युवती उस व्यक्ति के चंगुल से छूटी और फिर उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित ताहिर के विरुद्ध मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल स्थित नदीम प्रेस रोड कोतवाली में आरोपित ताहिर की फैशन अड्डा नाम से कपड़ों की दुकान चलाता था। एक दिन पीड़िता उस युवक की दुकान पर ख़रीददारी करने पहुँची थी तभी ताहिर ने उसे बहला फुसला कर अपने झाँसे में ले लिया। इसके बाद वह युवती को भोपाल के रेतघाट तलैया स्थित अपने फ़्लैट लेकर गया। जहाँ उसने युवती को बंधक बना लिया। इसके बाद उसने लगातार 3 महीनों तक युवती का शारीरिक शोषण किया और उसे यातनाएँ दी। शोषण और अत्याचार का यह सिलसिला जुलाई महीने से लगातार चल रहा था।  

इस मुद्दे पर बात करते हुए तलैया थाना के थाना प्रभारी डीपी सिंह ने भी कई जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित ताहिर फैशन अड्डा नाम से कपड़ों की दुकान चलाता था। युवती को बंधक बनाने के बाद ताहिर ने उस पर शादी का दबाव भी बनाया था लेकिन पीड़िता ने उसकी यह बात स्वीकार नहीं की। पीड़िता ने कई बार वहाँ से भागने का प्रयास किया लेकिन ताहिर फ़्लैट बंद करके जाता था इसलिए युवती कहीं जाने में असमर्थ थी। 

कई प्रयासों के बाद वह आरोपित के चंगुल से छूट कर आई और सीधे परिजनों के पास गई। उसने अपने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उसने आरोपित ताहिर के विरूद्ध मामला भी दर्ज कराया। इसके बाद थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि कि पुलिस ने ताहिर के विरुद्ध दंड संहिता की धारा 376 (2), 366, 344, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को भोपाल के इब्राहिमपुरा इलाके से गिरफ्तार किया था।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -