Homeविविध विषयअन्यअनोखी पहल: वोट डालिए और पेट्रोल भरवाने पर पाइये 50p प्रति ली की छूट

अनोखी पहल: वोट डालिए और पेट्रोल भरवाने पर पाइये 50p प्रति ली की छूट

उम्मीद है कि 58,000 डीलर सदस्यों में से लगभग 90 फीसदी लोग इस मुहिम में हिस्सा लेंगे। इस सब्सिडी का बोझ तेल कंपनियाँ नहीं बल्कि डीलर्स उठाएँगे।

चुनाव आयोग के साथ हर पार्टी वोट डालने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मतदाताओं को वोटिंग लिए प्रेरित करने हेतु अब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी आगे आया है। इसके लिए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वोटिंग के दिन मतदान करने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में छूट देने का ऐलान किया है। यानी, यदि आप मतदान के दिन वोट डालने के बाद पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो आपको पेट्रोल या डीजल के बिल में 50 पैसे प्रति लीटर की छूट दी जाएगी।

शुक्रवार (अप्रैल 5, 2019) को ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) ने अपने एक बयान में कहा, “हम मतदाताओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के इरादे से ‘प्रमोट वोटिंग’ मुहिम शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत वोट डालने पर 50 पैसे/लीटर की छूट मिलेगी। यह ऑफर इस मुहिम में हिस्सा लेने वाले पेट्रोल पंपों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध होगा। लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपनी उँगली पर लगे स्याही का निशान दिखाना होगा।”

AIPDA के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि वोटिंग के दिन हर ग्राहक 20 लीटर ईंधन पर छूट पा सकेगा। बंसल ने उम्मीद जताई है कि 58,000 डीलर सदस्यों में से लगभग 90 फीसदी लोग इस मुहिम में हिस्सा लेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस सब्सिडी का बोझ तेल कंपनियाँ नहीं बल्कि डीलर्स उठाएँगे। देश में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होंगे और चुनाव परिणाम 23 मई को आएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।

गुजरात में मकबूल-मुबारक ने हिंदू श्मशान भूमि को कब्जाने के लिए परिजन को दफनाया, जाँच के बाद HC ने कब्रिस्तान में कराया शिफ्ट: 4...

भावनगर के एक गाँव में कब्रिस्तान होने के बावजूद, एक मुस्लिम परिवार ने शव को हिंदुओं के श्मशान घाट के पास दफना दिया था। गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे हटाया गया।
- विज्ञापन -