Monday, May 6, 2024
Homeराजनीतिनॉर्थ वेस्ट दिल्ली से BJP ने पंजाबी गायक हंस राज हंस को उतारा, देखें...

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से BJP ने पंजाबी गायक हंस राज हंस को उतारा, देखें दिल्ली की पूरी लिस्ट

भाजपा में शामिल होने के बाद हंस राज हंस ने कहा था, "मेरी इमेज के हिसाब से जहाँ मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी, वहाँ करूँगा। जहाँ मोदी जी हैं, कमजोरी नहीं हो सकती। वह बब्बर शेर हैं।"

भारतीय जनता पार्टी ने अंततः दिल्ली की सारी सीटों के लिए उम्मीदारों के नामों की सूची घोषित कर दी है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से पार्टी ने पंजाबी गायक व सूफी संगीत के लिए प्रसिद्ध हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है। हंस राज हंस ‘सिली-सिली हवा’, ‘दिल टोटे-टोटे’ और ‘नित खैर मँगा’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए ख़ासे लोकप्रिय हैं। हंस राज हंस को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री भी मिल चुका है। वाल्मीकि समुदाय से आने वाले हंस राज हंस दलित वाल्मीकि समुदाय से आते हैं। उन्हें टिकट देने के लिए भाजपा ने उदित राज का टिकट काटा है। उदित राज के टिकट कटने के पीछे कई वजहें थी। टिकट कटने के बाद उदित राज बग़ावत पर उत्तर आए हैं और लगातार धमकियाँ दे रहे हैं।

इसके साथ ही भाजपा, कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी, तीनों ने ही दिल्ली की सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की स्थिति साफ़ कर दी है। आइए देखते हैं दिल्ली की सातों सीटों के लिए किनके-किनके बीच मुक़ाबला है:

  • नई दिल्ली: मीनाक्षी लेखी (भाजपा), अजय माकन (कॉन्ग्रेस), बृजेश गोयल (आप)
  • चाँदनी चौक: डॉक्टर हर्षवर्धन (भाजपा), जेपी अग्रवाल (कॉन्ग्रेस), पंकज गुप्ता (आप)
  • नॉर्थ वेस्ट दिल्ली: हंस राज हंस (भाजपा), राजेश लिलोठिया (कॉन्ग्रेस), गुगन सिंह (आप)
  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली: मनोज तिवारी (भाजपा), शीला दीक्षित (कॉन्ग्रेस), दिलीप पांडेय (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली)
  • वेस्ट दिल्ली: प्रवेश सिंह वर्मा (भाजपा), महाबल मिश्रा (कॉन्ग्रेस), बलबीर सिंह जाखड़ (आप)
  • ईस्ट दिल्ली: गौतम गंभीर (भाजपा), अरविंदर सिंह लवली (कॉन्ग्रेस), आतिशी (आप)
  • साउथ दिल्ली: रमेश बिधुरी (भाजपा), विजेंदर सिंह (कॉन्ग्रेस), राघव चड्डा (आप)

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस का मुक़ाबला कॉन्ग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया से होगा। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के विरोधी रहे लिलोठिया दिल्ली कॉन्ग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। आप से यहाँ गुगन सिंह लड़ रहे हैं जो 2017 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जालंधर से ताल्लुक रखने वाले हंस राज हंस ने 2016 के अंत में भाजपा जॉइन की थी। उन्होंने कॉन्ग्रेस में शामिल होने के कुछ महीनों बाद ही उसे छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। भाजपा में शामिल होने के बाद हंस राज हंस ने कहा था, “मेरी इमेज के हिसाब से जहाँ मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी, वहाँ करूँगा। जहाँ मोदी जी हैं, कमजोरी नहीं हो सकती। वह बब्बर शेर हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘400 पार’ और ‘जय श्री राम’ से गूँजी अयोध्या नगरी: रामलला के सामने साष्टांग दण्डवत हुए PM मोदी, फिर किया भव्य रोडशो

पीएम मोदी ने भव्‍य एवं दिव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद राम जन्‍मभूमि पथ से रोड शो शुरू किया।

नसीरुद्दीन शाह की बीवी ने ‘चिड़िया की आँख’ वाली कथा का बनाया मजाक: हरिद्वार से लेकर मणिपुर और द्वारका तक घूमे थे अर्जुन, फिर...

अर्जुन ने वन, पर्वत और सागर से लेकर एक से एक रमणीय स्थल देखे। हरिद्वार में उलूपी, मणिपुर में चित्रांगदा और द्वारका में सुभद्रा से विवाह किया। श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय सखा रहे, गुरु द्रोण के सबसे प्रिय शिष्य रहे। लेकिन, नसीरुद्दीन शाह की बीवी को लगता है कि अर्जुन के जीवन में 'चिड़िया की आँख' के अलावा और कुछ नहीं था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -