Sunday, April 28, 2024
Homeराजनीतित्रिपुरा निकाय चुनावों में भाजपा का क्लीन स्वीप, अमित शाह जनवरी में करेंगे दौरा

त्रिपुरा निकाय चुनावों में भाजपा का क्लीन स्वीप, अमित शाह जनवरी में करेंगे दौरा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने पांच जनवरी को त्रिपुरा का दौरा करने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में हुए निकाय चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। पार्टी ने राज्य के सभी 11 नगरपालिकाओं पर जीत का परचम लहराया है। वहीं राजधानी अगरतला महानगरपालिका की सभी चार सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए भाजपा ने विपक्षी दलों को चारों खाने चित कर दिया है। पार्टी के त्रिपुरा प्रभारी सुनील देवधर ने एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए भाजपा की राज्य इकाई को बधाई दी। उन्होंने लिखा;

“फिर से! त्रिपुरा से बहुत अच्छी खबर आ रही है। त्रिपुरा की 11 में से 11 नगरपालिकाओं पर जीत के लिए त्रिपुरा भाजपा एवं बिप्लब देव को हार्दिक बधाई। कांग्रेस और सीपीआईएम की लगभग सभी सीटों पर जमानत जब्त।”

वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने भी इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत से यह साबित हो गया है कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में फिर से भरोसा जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि अब 20 में से 11 नगरपालिकाओं पर भाजपा का कब्जा है।

राम माधव ने लिखा;

“निकाय चुनावों में 11 नगरपालिका सीटों पर जीत के लिए बिप्लब देव और त्रिपुरा भाजपा को हार्दिक बधाई। करारी हार को सामने देखते हुए सीपीएम कल दोपहर बीच चुनावों में से ही भाग कड़ी हुई। अब राज्य की 20 में से 11 नगरपालिका सीटों पर भाजपा का कब्जा है।”

याद हो कि इसी साल हुए चुनावों में भाजपा ने वाम का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में बड़ी जीत दर्ज की थी। बीस सालों से वहां सत्ता सम्भाल रहे माणिक सरकार की सीपीएम को हार का सामना करना पड़ा।

उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने पांच जनवरी को त्रिपुरा का दौरा करने वाले हैं। पार्टी के मुख्या प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने अधिक जानकारी देते हुए कहा;

‘अमित शाह जी का पांच जनवरी को विवेकानंद ग्राउंड पर ‘पृष्ठ प्रमुख सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम है। सम्मेलन के दौरान वह संगठन के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे और 2019 के आम चुनावों के लिए ‘पृष्ठ प्रमुखों’’ को कुछ कार्य सौंपेंगे।’’

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हम तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के लिए काम करते हैं’: गोवा में बोले PM मोदी – ये 2 विचारधाराओं के बीच का चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी कभी चैन से नहीं बैठता है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी दिन-रात आपके सपनों को जीता है। आपके सपने ही मोदी के संकल्प हैं। इसलिए मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल देश के नाम।

बेटा सनातन को मिटाने की बात करता है, माँ जाती है मंदिर: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने की श्री...

दुर्गा स्टालिन ने केरल में भगवान गुरुवायुरप्पन के दर्शन कर उन्हें 32 सिक्कों के वजन वाली टोपी अर्पित की थी, तो अब वो आँध्र प्रदेश के तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुँची हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe