Homeदेश-समाज68 साल के अहमद शाह ने किया कुत्तों के साथ रेप, वीडियो मिलने के...

68 साल के अहमद शाह ने किया कुत्तों के साथ रेप, वीडियो मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने दबोचा

पुलिस को सबूत के रूप में एक वीडियो भी दिया गया, जिसमें अहमद शाह को कुत्ते के साथ रेप करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने...

मुंबई पुलिस ने 68 वर्षीय एक व्यक्ति को मादा कुत्ते के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। DN नगर की पुलिस ने बुधवार (मार्च 10, 2021) को ये कार्रवाई की। ये घटना अँधेरी वेस्ट के जुहू में दिसंबर 2020 में हुई थी, जिसका अब खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपित अहमद शाह एक सब्जी विक्रेता है, जो जुहू गली में ही रहता है। इस वारदात के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भी आक्रोश जताया। अहमद शाह कई कुत्तों के साथ रेप कर चुका है।

इस मामले की शिकायत 45 वर्षीय पशु अधिकार कार्यकर्ता विजय मोहनानी ने दर्ज कराई थी। वो ‘बॉम्बे एनिमल राइट्स’ NGO के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को सबूत के रूप में एक वीडियो भी दिया, जिसमें अहमद शाह को कुत्ते के साथ रेप करते हुए देखा जा सकता है।

विजय मोहनानी को एक स्थानीय व्यक्ति ने कॉल कर के बताया था कि एक व्यक्ति आवारा कुत्तों का रेप करता रहता है। उसने ही दिसंबर 2020 का ये वीडियो भेजा।

बकौल विजय, जब उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा कि उसने इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो उसने कहा कि वो आरोपित को जानता था और उसने उसे कई बार चेताया भी था कि वो इस तरह की हरकतों से बाज आए लेकिन जब वो बार-बार इसी कुकृत्य को दोहराता रहा तो उसे मजबूरन उसके बारे में खुलासा करना पड़ा।

इसके बाद आरोपित के जानकार ने विजय मोहनानी को कॉल कर के सब कुछ बताया।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार (मार्च 9, 2021) को IPC की धारा-377 (अप्राकृतिक अपराध), 429 (किसी सस्तन प्राणी की हत्या करना या उसे अपंग बनाना) और ‘प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी ऑन एनिमल्स एक्ट (PCA) की धारा-11 (पशु के साथ क्रूरता भरा व्यवहार) के तहत FIR दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित ऐसे कुकृत्य करने का आदी है और उसे कई बार स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी थी।

जुलाई 2019 में इसी तरह की जघन्य वारदात की खबर आई थी, जब मंगलौर में मोहम्मद अंसारी नाम के एक शख्स को खेत में गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स करते हुए ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अंसारी ने पहले गाय के पाँवों को रस्सी से बाँधा था और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उससे दिन पहले मध्य प्रदेश में छोटू खान ने गाय के साथ दुष्कर्म किया था। हाल में भी ऐसे मामले सामने आए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -