Homeदेश-समाजनाबालिग अनुराग को सद्दाम, शादाब और अख्तर ने रास्ते में घेर कर पीटा, फिर...

नाबालिग अनुराग को सद्दाम, शादाब और अख्तर ने रास्ते में घेर कर पीटा, फिर जहर पिला हो गए फरार: मौत के बाद FIR

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही सैकड़ों की संख्या में लोग घर पहुँच गए थे। पूरे गाँव में कोहराम मच गया था। शुक्रवार की देर रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आया है। वहाँ के धनुवाडीह गाँव में अनुराग नाम के एक किशोर की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने नामजद तहरीर मिलने के बाद नसीरूल, सद्दाम, शादाब और अख्तर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। एडिशनल एसपी सुरेश चंद्र रावत ने परिजनों से मिल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अनुराग कादिराबाद स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वहाँ वो इंटर का छात्र था। अनुराग के पिता राष्ट्रपति पांडेय भी उसी स्कूल में शिक्षक हैं। कुछ महीनों पहले परसपुर के कुछ लड़कों के साथ उसका खेल-खेल में ही झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपित तभी से बदला लेने की फिराक में थे। अनुराग बुधवार (मार्च 17, 2021) को समान लेने बयारा जा रहा था, वहीं पर आरोपितों ने उसे घेर लिया। पहले तो उसके साथ जम कर मारपीट की गई, फिर उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद आरोपित वहाँ से फरार हो गए।

घर पहुँचते ही किशोर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अनुराग के पिता ने बेटे से मिली जानकारी के बाद नामजद शिकायत दर्ज कराई। आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और पुलिस ने मामले का जल्द पर्दाफाश की बात कही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही सैकड़ों की संख्या में लोग घर पहुँच गए थे। पूरे गाँव में कोहराम मच गया था। शुक्रवार की देर रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक भी मौके पर मौजूद रहे। अनुराग की आयु मात्र 17 वर्ष थी। इससे पहले उसकी बहन प्रिया की भी 14 साल की उम्र में मौत हो चुकी है। अब केवल उसकी एक बहन रचना बची है, जो 6 साल की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -