Homeदेश-समाजराजस्थान की घूसखोर बिटिया ने हर किमी के लिए मॉंगे ₹1 लाख, किसान भड़के...

राजस्थान की घूसखोर बिटिया ने हर किमी के लिए मॉंगे ₹1 लाख, किसान भड़के इसलिए 6 महीने अटकाया मुआवजा: 4000 पन्नों की चार्जशीट

भूमि-अधिग्रहण होने के बाद उसे कंपनियों को सौंपना था और किसानों को मुआवजा दिलाना था। दोनों प्रक्रिया पिंकी मीणा के कारण अटकी रही। किसानों को भड़काने के लिए उसने मुआवजा नहीं दिया गया, ताकि कंपनियों का काम शुरू नहीं हो।

राजस्थान के बांदीकुई की SDM रहीं पिंकी मीणा हाल ही में राजस्थान के जज नरेंद्र कुमार से शादी के कारण चर्चा में आई थी, जिसके लिए उसे जमानत भी मिली थी। अब उसके खिलाफ 4000 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार चार्जशीट में बताया गया है कि हाइवे बनाने वाली कंपनियों से प्रति किलोमीटर 1 लाख रुपए की घूस पिंकी मीणा ने माँगी थी। पहली क़िस्त में उसने 6 लाख रुपए रिश्वत माँगी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया।

दरअसल, पिंकी मीणा को पता चला था कि पड़ोस में ही स्थित दौसा सेक्शन के SDM पुष्कर मित्तल ने 10 लाख रुपए माँगे थे, इसीलिए उसने भी रकम बढ़ा दी। चार्जशीट ACB कोर्ट में दायर की गई है। कंपनियों पर घूस के लिए दबाव बनाने के लिए पिंकी ने किसानों का मुआवजा भी अटका रखा था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का जिम्मा उसे ही मिला था।

प्रशासन को किसानों को मुआवजा देने के लिए धनराशि भी दी गई थी। भूमि-अधिग्रहण होने के बाद उसे कंपनियों को सौंपना था और किसानों को मुआवजा दिलाना था। दोनों प्रक्रिया पिंकी मीणा के कारण अटकी रही। किसानों को भड़काने के लिए उसने मुआवजा नहीं दिया गया, ताकि कंपनियों का काम शुरू नहीं हो। इसी के लिए 1 लाख प्रति किमी की रिश्वत माँगी गई। काम बार-बार अटकने के कारण ही कंपनी ने शिकायत की।

इसमें पिंकी मीणा के अलावा IPS मनीष अग्रवाल और SDM पुष्कर का भी नाम लिया गया। पिंकी हाई कोर्ट से जमानत लेने में कामयाब रही हैं। पुष्कर अभी जेल में ही है। मनीष बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर है। पिंकी इतनी चालाक थी कि रिश्वत की रकम भी खुद न लेकर कंपनी को अमित नाम के कर्मचारी को सौंपने को कहा था। ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने सबूत के रूप में डिजिटल टेप रिकॉर्डर के कंटेंट पेश किया है।

हाइवे कंपनी शिकायत का मन बना चुकी थी, इसीलिए उसने रुपए दिए ही नहीं। अमित और पूर्व SDM को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ की गई, जिसमें ये राज़ खुला। पिंकी मीणा की तीन ऐसी बातचीत टेप की गई है, जिसमें उसने रिश्वत माँगी है। जयपुर चिथवाड़ी की रहने वाली पिंकी मीणा ने 2016 में प्रशासनिक आयोग की परीक्षा पास की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -