HomeराजनीतिTMC गुंडों ने की बूथकैप्चरिंग की कोशिश, 8 घायल: BJP प्रत्याशी के साथ मतदाताओं...

TMC गुंडों ने की बूथकैप्चरिंग की कोशिश, 8 घायल: BJP प्रत्याशी के साथ मतदाताओं को भी बूथ तक जाने से रोका

भाजपा प्रत्याशी सब्यसाची दत्ता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों ने न केवल उन्हें नयापत्ती में रोका बल्कि मतदाताओं को भी वोट देने से मना किया।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आज 5वें चरण में हिंसा का दौर जारी है। बिधान नगर के भाजपा प्रत्याशी सब्यसाची दत्ता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों ने न केवल उन्हें नयापत्ती में रोका बल्कि मतदाताओं को भी वोट देने से मना किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बिधान नगर इलाके से BJP के कैंडिडेट सब्यसाची दत्ता ने TMC पर वोटिंग रुकावट डालने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि TMC के गुंडों ने उन्हें नयापत्ती में रोक दिया। वे वोटर्स को भी पोलिंग बूथ तक जाने से रोक रहे हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आज बिधाननगर के शांतिनगर क्षेत्र में तृणमूल कॉन्ग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प की हुई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मतदाताओं को मतदान के लिए जाने से रोकने का आरोप लगाया। इसके अलावा  कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके, जिसमें कथित तौर पर 8 लोग घायल हुए।

घटना की बाबत सब्यसाची ने कहा कि टीएमसी के समर्थक बूथ कैप्चरिंग की कोशिश कर रहे थे, जब वो इस कोशिश में फेल हो गए तो उन्होंने हिंसा भड़का दी। इस दौरान TMC समर्थकों ने ‘सब्यसाची वापस जाओ’ की नारेबाजी भी की।

इससे पहले उत्तर 24 परगना के कमरहटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पोलिंग एजेंट की मतदान केंद्र के अंदर ही मौत की खबर सामने आई थी। पोलिंग एजेंट के भाई ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी मदद नहीं की, बूथ पर मेडिकल से जुड़े इंतजाम भी नहीं थे। इस मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट माँगी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधा ममता ‘दीदी’ पर निशाना

उधर, पीएम मोदी भी बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने आज आसनसोल में जनता से कहा कि इस चुनाव में आपका एक वोट सिर्फ टीएमसी को साफ नहीं करेगा बल्कि आपका एक वोट यहाँ से माफिया राज को भी साफ करेगा।

वह बोले कि दीदी ने बीते 10 सालों में विकास के नाम पर आपके साथ विश्वासघात किया है, दीदी विकास के हर काम में दीवार बनके खड़ी हो गईं। केंद्र सरकार ने 5 लाख के मुफ़्त इलाज की सुविधा दी तो दीदी दीवार बन गईं, केंद्र ने शरणार्थियों की मदद के लिए कानून बनाया तो दीदी इसका भी विरोध करने लगीं।

उल्लेखनीय है कि चुनाव के 5वें चरण में 1 करोड़ 12 लाख से ज्यादा मतदाताओं के वोटिंग करने का अनुमान है। मतदान के लिए 15 हजार 789 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू है। मतदान में 3 बजे तक 62.40% वोटिंग हुई है। इनमें 45 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। 319 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -