Homeदेश-समाजमो. अकबर ने नौकरी का झाँसा दे युवती से किया रेप, अश्लील वीडियो भेजकर...

मो. अकबर ने नौकरी का झाँसा दे युवती से किया रेप, अश्लील वीडियो भेजकर तुड़वाई शादी: MP पुलिस ने किया गिरफ्तार

"अमहिया थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोपित के द्वारा बलात्कार करने व वीडियो बनाकर वायरल करने की जानकारी दी थी। मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना की जाँच की जा रही है।"

मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवती के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के साथ रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप मोहम्मद अकबर पर लगा है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अकबर ने युवती की शादी तय हो जाने पर उसके ससुराल वालों को उसकी अश्लील वीडियो भेज दी। 

जिसके बाद युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने अकबर का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी साइबर सेल से जाँच करवाई जा रही है।

दरअसल, युवती दो महीने पहले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभ लेने के लिए मोहम्मद अकबर के संपर्क में आई थी। अकबर ने युवती को नौकरी लगवाने और उसे महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाने का झाँसा दिया। युवती भी उसकी बातों में आ गई। इसके बाद अकबर ने उसे किराए पर कमरा दिलवाया। फिर 25 मार्च को आरोपित अकबर खान उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपित वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, मगर युवती शादी टूटने की डर से चुपचाप सब कुछ सहती रही। फिर आरोपित ने उसकी शादी तुड़वाने के लिए वह वीडियो ससुराल पक्ष के सदस्यों को भेज दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई। जिसके बाद युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। युवती की शिकायत पर आरोपित को घर से गिरफ्तार किया गया। 

मामले में सीएसपी 2 प्रतिभा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, “अमहिया थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोपित के द्वारा बलात्कार करने व वीडियो बनाकर वायरल करने की जानकारी दी थी। मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना की जाँच की जा रही है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -