Homeविविध विषयमनोरंजन16 साल की लड़की से कार में गैंगरेप: FIR के बाद मुंबई पुलिस ने...

16 साल की लड़की से कार में गैंगरेप: FIR के बाद मुंबई पुलिस ने ‘नागिन 3’ के एक्टर पर्ल वी पुरी को किया गिरफ्तार

16 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले एक शख्स ने कार में उसके साथ रेप किया, फिर इसमें शामिल अन्य आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और...

टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी को मुंबई में नाबालिग से रेप व छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत शुक्रवार (4 जून 2021) देर रात गिरफ्तार किया गया। ऐसे में ‘नागिन 3’ (Naagin 3) सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाले पर्ल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के मलाड में मालवानी पुलिस ने पर्ल वी पुरी समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज किया है।

16 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि पहले एक शख्स ने कार में उसके साथ रेप किया, फिर इसमें शामिल अन्य आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनसे इस मामले पर पूछताछ की जा रही है। पर्ल को शुक्रवार (4 जून 2021) की रात पीड़िता और उसके परिवार द्वारा मालवानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया।

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है। यह एक्टर बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 में सुरभि ज्योति के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। बता दें कि पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -