Homeदेश-समाज'TMC के गुंडों ने मुझ पर बाँस और डंडे से हमला किया': बंगाल में...

‘TMC के गुंडों ने मुझ पर बाँस और डंडे से हमला किया’: बंगाल में अब बीजेपी MP जयन्त रॉय बने निशाना

"करीब 5 बजे TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने मुझ पर बाँस और डंडे से हमला किया। मेरे हाथ में और सर में चोट लगी है। मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है।"

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद डॉ. जयन्त कुमार रॉय पर हमला हुआ है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय वह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रह थे। 

टीवी9 के अनुसार, जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड में डॉ. जयन्त पर हमला शाम 5 बजे हुआ। हमले में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भाजपा सांसद रॉय ने इस हमले के लिए TMC पर आरोप मढ़ा है।  

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयन्त रॉय ने बताया, “करीब 5 बजे TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने मुझ पर बाँस और डंडे से हमला किया। मेरे हाथ में और सर में चोट लगी है। मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है।”

एएनआई को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के डॉ. ए एन सरकार ने बताया कि भाजपा सांसद के सिर और पेट में चोट है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, तृणमूल कॉन्ग्रेस जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने बीजेपी सांसदों पर तृणमूल के हमले के सभी आरोपों को खारिज करके इसे बीजेपी की गुटबाजी का नतीजा कहा है।

टीवी9 भारतवर्ष द्वारा शेयर की गई वीडियो में देख सकते हैं कि सांसद की गाड़ी के शीशे पूरी तरह से चकनाचूर हो गए हैं और गाड़ी में अंदर घायल पड़े हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -