Homeविविध विषयअन्यभारत के सुमित अंतिल ने 'भाला फेंक' में जीता स्वर्ण पदक, 3 बार तोड़ा...

भारत के सुमित अंतिल ने ‘भाला फेंक’ में जीता स्वर्ण पदक, 3 बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड: पैरालंपिक्स में भारत को 7 मेडल

उन्होंने फाइनल में 68.85 सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिसके बाद भारत की मेडल टैली 7 पर पहुँच गई है।

भारत के सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ‘भला फेंक’ में मेडल मैडल अपने नाम किया। उन्होंने F64 इवेंट में ये कारनामा किया। उन्होंने फाइनल में 68.85 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिसके बाद भारत की मेडल टैली 7 पर पहुँच गई है। फाइनल में सुमित ने पहले ही राउंड में 66.95 मीटर का थ्रो फेंक कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। तीसरे राउंड में 65.27 मीटर और चौथे में 66.71 मीटर का थ्रो उन्होंने फेंका।

सुमित ने इस मुकाबले में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए। उनके साथ संदीप चौधरी भी भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन वो चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 62.20 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इस खेल में ऑस्ट्रेलिया को रजत पदक और श्रीलंका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सोमवार (30 अगस्त, 2021) का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा, जहाँ शुरू में 1 घंटे के भीतर देश को 4 मेडल मिले।

याद हो कि कुछ दिनों पहले हुए ओलंपिक खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।

Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस यात्रा का नियम, जानिए कैसे बनेगा कार्ड और...

1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से होगी और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लागू होगी।
- विज्ञापन -