Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमस्जिद के नल से पानी लेने पर हिंदू परिवार को बंधक बना किया प्रताड़ित:...

मस्जिद के नल से पानी लेने पर हिंदू परिवार को बंधक बना किया प्रताड़ित: पाकिस्तान की घटना, टॉर्चर करने वाले इमरान खान की पार्टी से

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को प्रताड़ित करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हिंदुओं की संपत्तियों पर कब्जा करना, हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनसे जबरन निकाह करने की घटना आम है।

पाकिस्तान में एक मस्जिद के नल से पीने का पानी लेने पर एक हिंदू परिवार को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है। घटना पंजाब प्रांत के रहीम यार खान की है। मस्जिद को नापाक करने का आरोप लगाकर हिंदू परिवार के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

घटना के बाद प्रताड़ित परिवार पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गया। इसके बाद जिला शांति समिति के सदस्य पीटर जॉन भील की मदद से उनकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी असद सरफराज का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पीटर ने जिला शांति समिति के अन्य सदस्यों से इस मुद्दे पर एक आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 

रिपोर्टों के अनुसार रहीम यार खान के बस्ती कहूर खान इलाके के कुछ स्थानीय लोगों ने मस्जिद को नापाक करने का आरोप लगा हिन्दू परिवार को बंधक बना लिया। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले आलम राम भील परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक खेत में कच्चा कपास चुन रहा था। उसने बताया कि जब परिवार नल से पीने का पानी लेने के लिए पास की एक मस्जिद में गया तो कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद परिवार जब वापस घर लौट रहा था, तो ग्रामीणों ने उन्हें आउटहाउस में बंधक बना फिर से प्रताड़ित किया। 

शुरुआत में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया क्योंकि हमलावर स्थानीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद से जुड़े हुए थे। वहीं पीटीआई के दक्षिण पंजाब अल्पसंख्यक विंग के महासचिव योधिस्टर चौहान का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी थी, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के सांसद के प्रभाव के कारण उन्होंने मामले में दूर रहना ही बेहतर समझा। जिला पुलिस अधिकारी असद सरफराज ने कहा कि वह मामले की जाँच-पड़ताल कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. खुरम शहजाद ने कहा कि वह कोई भी कार्रवाई करने से पहले हिंदू अल्पसंख्यक बुजुर्गों से मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को प्रताड़ित करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हिंदुओं की संपत्तियों पर कब्जा करना, हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनसे जबरन निकाह करने की घटना आम है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -