Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाBREAKING: आतंकियों ने कश्मीर में की ईद मनाने आए जवान की हत्या, सेना का...

BREAKING: आतंकियों ने कश्मीर में की ईद मनाने आए जवान की हत्या, सेना का तलाशी अभियान जारी

यह मामला राइफलमैन औरंगज़ेब के हत्या कांड की याद दिला रहा है। उसमें भी पिछले साल के जून में ही दहशतगर्दों ने सेना के राइफलमैन औरंज़ेब की अपहरण कर हत्या तब कर दी थी जब वे ईद मनाने अपने घर आ रहे थे।

अनंतनाग के अपने गाँव सदूरा में ईद मानाने आए 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवान मंज़ूर अहमद बेग की हत्या कर दी गई है। आ रही खबरों के अनुसार हत्या बेग के घर में घुसकर की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें जम्मू-कश्मीर के आतंकियों का हाथ हो सकता है। हालाँकि, अहमद बेग को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाके को घेर कर सेना के एसओजी दस्ते ने कातिलों को ढूँढ़ने का अभियान शुरू कर दिया है

राइफलमैन औरंगज़ेब के मामले की आई याद

यह मामला राइफलमैन औरंगज़ेब के हत्या कांड की याद दिला रहा है। उसमें भी पिछले साल के जून में ही दहशतगर्दों ने सेना के राइफलमैन औरंज़ेब की अपहरण कर हत्या तब कर दी थी जब वे ईद मनाने अपने घर आ रहे थे। उनकी हत्या में शामिल आतंकी ज़ाकिर मूसा को सेना ने पिछले महीने की 23 को ही देर शाम मार गिराया था।

(यह डेवलपिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा।)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।

राहुल गाँधी जिस इमरजेंसी के नाम पर डरा रहे हैं, क्या भारत के मौजूदा हालात में वो संभव है? जानिए संवैधानिक प्रक्रिया और इमरजेंसी...

संविधान के तहत देशव्यापी आपातकाल के लिए केवल अनुच्छेद 352 (राष्ट्रीय आपातकाल) और अनुच्छेद 360 (आर्थिक आपातकाल) का ही प्रावधान है।
- विज्ञापन -