Homeराजनीतिकेजरीवाल रावण से ज्यादा घमंडी: अलका लाम्बा का आरोप, AAP में घमासान

केजरीवाल रावण से ज्यादा घमंडी: अलका लाम्बा का आरोप, AAP में घमासान

इस आरोप का फ़िलहाल केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन अलका लाम्बा का यह पार्टी या केजरीवाल के साथ पहला टकराव नहीं है।

चाँदनी चौक से विधायक अलका लाम्बा ने आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल को रावण से ज्यादा घमंडी बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी का भविष्य खतरे में है; इतना घमंड तो रावण को भी नहीं था लेकिन उसका घमंड उसे ले डूबा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल पार्टी को बाँट रहे हैं, और कार्यकर्ताओं को पार्टी या विधायक (लाम्बा) में से किसी एक को चुन लेने के लिए कह रहे हैं।

ट्विटर पर घमासान, अप्रैल से लाम्बा के बागी तेवर

ट्विटर पर अलका लाम्बा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया:

इस आरोप का फ़िलहाल केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन अलका लाम्बा का यह पार्टी या केजरीवाल के साथ पहला टकराव नहीं है। इससे पहले अप्रैल में भी ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भरद्वाज से उनकी तीखी नोंक-झोंक हुई थी। उस समय उन्होंने जामा मस्जिद पर जनता के सामने खुली बहस की चुनौती भरद्वाज को दी थी। उसके पहले भरद्वाज ने उनपर पार्टी छोड़ने का तंज़ किया था।

लाम्बा का आरोप था कि उनके पार्टी छोड़ कॉन्ग्रेस में लौटने की अफवाह फैला कर उन्हें राजनीतिक रूप से कमज़ोर किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व को ही दोषी करार दिया था। बता दें कि केजरीवाल के साथ आने से पहले अलका लाम्बा महिला कॉन्ग्रेस में थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -