Homeदेश-समाजकुंडली बॉर्डर पर लखबीर की हत्या के मामले में निहंग सरबजीत को हरियाणा पुलिस...

कुंडली बॉर्डर पर लखबीर की हत्या के मामले में निहंग सरबजीत को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे

हरियाणा पुलिस ने लखबीर सिंह की निर्मम हत्या मामले में सरबजीत नामक निहंग सिख को गिरफ्तार किया है। सरबजीत ने लखबीर को मारने की जिम्मेदारी लेते हुए खुद को सरेंडर किया है।

किसानों के प्रदर्शनस्थल कुंडली बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने एक निहंग सिख को गिरफ्तार कर लिया है। निहंग सिख की पहचान सरबजीत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उसने लखबीर सिंह की निर्मम हत्या मामले में जिम्मेदारी लेते हुए खुद को सरेंडर किया है।

सरबजीत की गिरफ्तारी से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में पुलिस भारी भीड़ के बीच उसे जीप में बैठा रही है। आसपास मौजूद लोग तेज-तेज ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे बुलंद कर रहे हैं।

बता दें कि 35 साल के लखबीर सिंह के साथ हुई यह घटना शुक्रवार (15 अक्टूबर 2021) सुबह की है। हत्या को आंदोलन के मुख्य मंच से 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस में दर्ज हुई एफआईआर को ऑपइंडिया ने एक्सेस किया है। इसमें इस बात का उल्लेख है कि लटके मिले व्यक्ति के सुबह 5 बजे के करीब हाथ पाँव काटे गए।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तो लखबीर का शव बैरिकेड से लटका मिला। उसके शरीर पर बस अंडरगार्मेंट थे। स्थानियों ने जानकारी दी कि ये करतूत निहंगों की है जिन्होंने बाद में पुलिस की जाँच में न सहयोग किया और बल्कि शव को भी बैरिकेड से उतारने से मना कर दिया। कुछ वीडियोज भी सामने आई जिसमें निहंग सिख लखबीर को घेरे खड़े हैं, वहीं एक ऑडियो आई है जिसमें वह निहंगों से दया की भीख माँग रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -