Homeदेश-समाजमुस्लिम लड़की से रवि ने प्यार किया, अब कुएँ में मिली लाश: रिश्ते से...

मुस्लिम लड़की से रवि ने प्यार किया, अब कुएँ में मिली लाश: रिश्ते से था ऐतराज, प्रेमिका के भाई और मामा ने कबूली हत्या की बात

मुस्लिम महिला के भाई और मामा को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उक्त महिला ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

कर्नाटक के बीजापुर (Vijayapura) में एक मुस्लिम महिला से रिश्ते के कारण एक हिन्दू युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपित मुस्लिम महिला के परिवार वाले हैं। मृतक की पहचान आलमेला तालुका के रहने वाले 34 वर्षीय रवि निम्बारगी के रूप में हुई है। रवि गुरुवार (21 अक्टूबर, 2021) को कुछ सामान खरीदने निकले थे। 23 अक्टूबर को एक खेत के कुएँ से उनकी लाश निकली। गला दबा कर हत्या किए जाने के बाद लाश को कुएँ में फेंक दिया गया था।

स्थानीय एसपी एचडी आनंदकुमार ने ‘द न्यूज़ मिनट’ को बताया कि मुस्लिम महिला के भाई और मामा को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उक्त महिला ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है। शुरुआती जाँच में भी पता चला है कि मुस्लिम महिला के परिवार वालों को इस रिश्ते से ऐतराज था और इसीलिए उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रची।

इस घटना में किसी अन्य पक्ष की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने फ़िलहाल आरोपितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। महिला ने 21 अक्टूबर को ही पुलिस को बताया था कि उसके परिवार वालों से रवि को खतरा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ा। अगले दिन उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और इसके अगले दिन रवि की लाश बरामद हुई। महिला को फ़िलहाल प्रशासन के संरक्षण में रखा गया है।

बालगानुर गाँव में रवि शंकरप्पा निम्बारगी की लाश मिली थी। मुस्लिम महिला के परिजनों ने उन दोनों को पहले भी धमकी दी थी। घटना के सामने आने के बाद मुस्लिम महिला के परिजन फरार हो गए थे। महिला को ‘सांत्वना केंद्र’ में रखा गया है। उसके परिजनों ने हत्या की बात कबूल ली है। रवि के भाई ने बताया था कि वो शाम के 6 बजे सामान खरीदने निकले, लेकिन लौटे नहीं। खोजने पर खेतों में उनके चप्पल और और झोला गिरा हुआ मिला।

उससे पहले ही रवि के भाई शशिधर ने उनके गायब होने की रिपोर्ट लिखवा दी थी। पिछले 4 वर्षों से 24 वर्षीय मुस्लिम महिला के साथ रवि का रिश्ता चल रहा था। दोनों परिवारों के खेत एक ही इलाके में हैं, ऐसे में उनके बीच अक्सर बात-बात पर झगड़ा उखड़ जाता था। ‘बजरंग दल’ और ‘विश्व हिन्दू परिषद’ ने भी 24 घंटे के भीतर आरोपितों की गिरफ़्तारी की माँग की थी। जिस कुएँ के नीचे से रवि की लाश बरामद हुई, वो कई दिनों से खाली पड़ा हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -