Homeदेश-समाजअब्बा ने हिन्दू महिला से की थी शादी, अब नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर...

अब्बा ने हिन्दू महिला से की थी शादी, अब नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर फरार हुआ बेटा: इंस्टाग्राम से मिल कर फँसाया

आरोपित मोहम्मद मलिक सूरत के पुणागाम क्षेत्र में आने वाले नारायण नगर का निवासी है। पीड़िता उसके संपर्क में इन्स्टाग्राम से आई। रविवार (31 अक्टूबर 2021) को वह पीड़िता को ले कर फरार हो गया।

गुजरात के सूरत शहर से लव जिहाद का केस सामने आया है। यहाँ पर 21 साल के मोहम्मद मलिक पर एक नाबालिग हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फँसाने का आरोप लगा है। आरोप है कि मोहम्मद मलिक लड़की से राहुल नाम से मिला था। पुलिस ने आरोपित पर एंटी लव जिहाद एक्ट, अपहरण, बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के अपराध में केस दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपित मोहम्मद मलिक सूरत के पुणागाम क्षेत्र में आने वाले नारायण नगर का निवासी है। पीड़िता उसके संपर्क में इन्स्टाग्राम से आई। रविवार (31 अक्टूबर 2021) को वह पीड़िता को ले कर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुणागाम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही समय में दोनों को खोज निकाला। ये दोनों पुलिस को गुजरात के करजण शहर में मिले। आरोप है कि मोहम्मद मालिक ने पीड़िता को नमाज़ पढ़वाई। साथ ही उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव भी बनाया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता ने भी हिन्दू महिला से शादी की थी। उसके सभी भाई बहन मुस्लिम धर्म का पालन करते हैं। इसी के साथ उसने हाथ पर राहुल नाम से गोदना भी गुदवा रखा है। बताया जा रहा कि इसी के चलते पीड़िता उसके बहकावे में आ गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -