Homeदेश-समाजमुनव्वर फारुकी का गोवा में शो रद्द... हिन्दू संगठनों ने किया था कड़ा विरोध......

मुनव्वर फारुकी का गोवा में शो रद्द… हिन्दू संगठनों ने किया था कड़ा विरोध… कॉमेडी की आड़ में हिंदू देवताओं का मज़ाक उड़ाने के लिए है बदनाम

हिन्दू जनजागृति ने कहा था, "मुनव्वर पहले भी हिन्दू देवताओं का मज़ाक उड़ाता रहा है। मध्य प्रदेश में वह हिन्दू धर्म का अपमान करने के चलते 37 दिन जेल की सजा काट चुका है। यदि प्रमोद मुतालिक का गोवा में आना प्रतिबंधित हो सकता है तो मुनव्वर फारुकी को गोवा में शो की अनुमति क्यों?"

हिन्दू जनजागृति समिति के कड़े विरोध के बाद विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का गोवा में प्रस्तावित शो रद्द कर दिया गया है। यह शो अगले सप्ताह 15 नवम्बर 2021 (सोमवार) पणजी में होना था। कार्यक्रम के आयोजकों ने इस शो के रद्द होने की पुष्टि कर दी है। यह आयोजन LVF कॉमेडी द्वारा किया जा रहा था। इस संस्थान के संस्थापक वॉरेन वेगास ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो रद्द करने का फैसला शनिवार (13 नवम्बर 2021) को पणजी पुलिस स्टेशन में अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया। इस बैठक में शो के चलते क़ानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि हिन्दू जनजागृति समिति ने उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द करने की माँग की थी। हिन्दू जनजागृति के अनुसार, मुनव्वर पर हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप हैं। ऐसे में उसके गोवा में कार्यक्रम से सामाजिक सौहार्द्र पर बुरा असर पड़ेगा।

हिन्दू जनजागृति द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है, “मुनव्वर पहले भी हिन्दू देवताओं का मज़ाक उड़ाता रहा है। मध्य प्रदेश में वह हिन्दू धर्म का अपमान करने के चलते 37 दिन जेल की सजा काट चुका है। ऐसे में गोवा में उसके कार्यक्रम से सामाजिक कटुता पैदा होगी। यदि प्रमोद मुतालिक का गोवा में आना प्रतिबंधित हो सकता है तो मुनव्वर फारुकी को गोवा में शो की अनुमति क्यों?”

गौरतलब है कि कर्नाटक के श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक को गोवा प्रशासन ने 2014 में बैन कर दिया था। मुतालिक ने कहा था कि गोवा में वह संगठन की शाखा खोलेंगे और गोवा में पब संस्कृति को बंद कराने के लिए काम करेंगे, क्योंकि यह पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा देता है।

इसी महीने हिन्दू जनजागृति समिति ने शो के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत पत्र में जिस मॉल में शो आयोजित होना था उसके बारे में भी बताया गया था। हिन्दू जनजागृति की तरफ से मनोज सोलंकी ने बयान जारी किया है। मुनव्वर के कैंसिल हुए इस शो का नाम ‘डोंगरी टू नोवेयर’ (Dongri to Nowhere) था। सोमवार को यह शो शाम 7.30 पर होना था। इस शो के लिए टिकटों की बिक्री भी ऑनलाइन शुरू हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -