Homeदेश-समाजविवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरु में शो रद्द, हिंदू संगठनों के विरोध के...

विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरु में शो रद्द, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने आयोजक को कार्रवाई की दी थी चेतावनी

हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप और हिंदू संगठनों द्वारा विरोध के चलते फारूकी का शो गोवा, पंजाब और कुछ अन्य प्रदेशों में रद्द कर दिया गया था। उसने इस साल की शुरुआत में अपने एक कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के कारण एक महीना जेल में बिताया था।

कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने आयोजकों से 28 नवम्बर 2021 (रविवार) की शाम को शहर में होने वाले विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने के लिए कहा है। पुलिस ने इसके पीछे फारूकी पर बाकी प्रदेशों में दर्ज मुकदमों का हवाला दिया है। मुनव्वर पर कॉमेडी की आड़ में हिन्दू देवी देवताओं के अपमान के आरोप हैं। इसके बाद फारूकी ने शो के रद्द होने की जानकारी दी।

फारूकी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “नफरत जीत है, कलाकार हार गया। हो गया! अलविदा! अन्याय।” इसके साथ ही उसने कुछ स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि बेंगलुरु का शो कैंसल हो गया। शो के लिए 600 अधिक टिकट बेचे गए थे।

दरअसल, आयोजन क्षेत्र से संबंधित थाना अशोक नगर की पुलिस ने शो को रद्द करने के लिए दिल्ली स्थित इस शो के आयोजक कार्टेन कॉल इवेंट के मालिक विशेष धुरिया को पत्र लिखा है। इस शो का आयोजन बेंगलुरु के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होना तय था।

पत्र में कहा गया है कि कॉमेडियन फारूकी एक विवादित व्यक्ति है और दूसरे धर्म के खिलाफ और देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर विवाद पैदा कर चुका है। इसको लेकर उसके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किया गया है। शहर की शांति भंग ना हो, इसलिए इसके शो को रद्द किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने आयोजकों को शो की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भी अगर शो को आयोजित किया जाता है तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बेंगलुरु पुलिस मुख्यालय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए DCP सेन्ट्रल को निर्देशित किया था।

इस शो का नाम ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ कॉमेडी स्पेशल शो है। हिन्दू संगठनों ने इस आयोजन का व्यापक स्तर पर विरोध किया है। हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा इस शो के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से दखल देने की अपील की गई थी। एक वीडियो जारी करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति ने मुनव्वर फारूकी को बहुसंख्यक हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले बजरंग दल के विरोध के बाद भी 20 नवंबर 2021 को कोलकाता में मुनव्वर फारूकी ने शो किया था। यह शो लगभग 1 घंटे 30 मिनट चला था। फारूकी ने वहाँ की तस्वीरों को उसने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप और हिंदू संगठनों द्वारा विरोध के चलते उसका शो गोवा, पंजाब और कुछ अन्य प्रदेशों में रद्द कर दिया गया था। फारूकी ने इस साल की शुरुआत में अपने एक कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के कारण एक महीना जेल में बिताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -