Homeविविध विषयमनोरंजनशादी उससे करूँगी जो मेरी माँ के साथ रह सके: सारा अली खान ने...

शादी उससे करूँगी जो मेरी माँ के साथ रह सके: सारा अली खान ने रखी शर्त, जानिए अब्बा सैफ से सलाह पर क्या बोली बेटी

“मैं शादी भी किसी ऐसे व्यक्ति से करूँगी जो मेरी माँ के साथ रह सके। मैं उसे कभी नहीं छोड़ने वाली। मेरी माँ बहुत उदार महिला है। रोजमर्रा की जिंदगी में वो मेरी तीसरी आँख है।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। इसी बीच सारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के से शादी करनी है। शादी के लिए उन्होंने अपनी एक शर्त भी बताई है। 

सारा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करेंगी जो उनकी माँ अमृता सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हो। इंटरव्यू के दौरान सारा से जब पूछा गया कि क्या आपने कभी बेड़ियों को तोड़ने और खुद कुछ करने की कोशिश की है? इस सवाल का मजेदार जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं, मैं शादी भी किसी ऐसे व्यक्ति से करूँगी जो मेरी माँ के साथ रह सके। मैं उसे कभी नहीं छोड़ने वाली। मेरी माँ बहुत उदार महिला है। रोजमर्रा की जिंदगी में वो मेरी तीसरी आँख है।”

इसके साथ ही सारा अली से जब फिल्म के कैरेक्टर का हवाला देते हुुए पूछा कि क्या वो कभी किसी कारण से या बिना कारण के घर से भागने के बारे में सोचती है? सारा ने इसका जवाब देते हुए कहा, “मैं अपनी चूड़ियों को अपने आउटफिट से अपनी माँ की मदद के बिना मिलाए बिना इंटरव्यू में भी नहीं आ सकती। जब तक मेरी माँ मुझे यह न कहें, ‘प्लीज अपने हाथ में हरी चूड़ियाँ डालो, क्योंकि तुुम्हारे दुपट्टे के उस कोने में हरे रंग की चाक है’, मैं इंटरव्यू के लिए बाहर नहीं जा पाऊँगी। मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भगने की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वही जाना है, रोज।”

सारा से जब सवाल किया गया कि सलाह के लिए वह किसके पीछे पड़ती हैं, अब्बा सैफ अली खान या माँ अमृता सिंह। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो हमेशा माँ की सलाह लेती हैं। चाहे छोटी से छोटी हो या बड़ी से बड़ी। सारा जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना सामने आ चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -