Homeराजनीतिदिग्विजय के 'गद्दार' कहने पर सिंधिया ने याद दिलाया 'ओसामा जी', कहा- 'मैं कॉन्ग्रेस...

दिग्विजय के ‘गद्दार’ कहने पर सिंधिया ने याद दिलाया ‘ओसामा जी’, कहा- ‘मैं कॉन्ग्रेस के उस स्तर त​क नहीं गिर सकता’

''जिन्होंने ओसामा को 'ओसामा जी' कहा और कहा कि वे सत्ता में आने पर अनुच्छेद-370 को बहाल करेंगे। यह तो जनता तय करेगी कि कौन 'गद्दार' है। मैं उस स्तर तक नीचे नहीं गिर सकता।''

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। सिंधिया ने सोमवार (6 दिसंबर 2021) को दिग्विजय सिंह के ‘गद्दार’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ”जिन्होंने ओसामा को ‘ओसामा जी’ कहा और कहा कि वे सत्ता में आने पर अनुच्छेद-370 को बहाल करेंगे। यह तो जनता तय करेगी कि कौन ‘गद्दार’ है। मैं उस स्तर तक नीचे नहीं गिर सकता।”

दिग्विजय के गृह नगर राघोगढ़ में शनिवार (4 दिसंबर 2021) को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सार्वजनिक सभा की थी। इसके कुछ ही देर बाद कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व सहयोगी पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने सिंधिया के विधायकों समेत कॉन्ग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर उन्‍हें ‘गद्दार’ बताया था।

बता दें कि गुना के मधुसूदनगढ़ के रघुनाथ गाँव और विदिशा जिले के मुंडेला गाँव में शनिवार को दिग्विजय सिंह ने सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश में वर्ष 2018 में हुए चुनाव के बाद कॉन्ग्रेस की सरकार तो बन गई थी, लेकिन सिंधिया गद्दारी कर गए। सिंधिया जी कॉन्ग्रेस छोड़कर चले गए और एक-एक विधायक का 25-25 करोड़ रुपए ले गए। मैं इसका क्‍या करूँ, किसने सोचा था ऐसा होगा। दिग्विजय ने आगे कहा कि इतिहास इसका साक्षी है, जब कोई व्‍यक्ति गद्दारी करता है, तो पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी होती रहती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -