Homeदेश-समाजफ़िल्म में काम दिलाने का झाँसा देकर नाबालिग से गैंगरेप: बबलू अंसारी और ख़ालिद...

फ़िल्म में काम दिलाने का झाँसा देकर नाबालिग से गैंगरेप: बबलू अंसारी और ख़ालिद सहित 3 गिरफ़्तार

गैंगरेप के बाद ख़ालिद पीड़िता को लेकर बबलू अंसारी के घर गया। ख़ालिद ने लड़की को अंसारी के घर छोड़ दिया, इसके बाद अंसारी ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इन तीनों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि...

झारखण्ड में पुलिस ने नागपुरी फ़िल्म में काम दिलाने का झाँसा देकर बलात्कर करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया है। चाईबासा की नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। सभी आरोपितों के नाम हैं- काँके थाना क्षेत्र में स्थित मुरूम गाँव निवासी मोहम्मद ख़ालिद, पिठोरिया थाना क्षेत्र में स्थित ओखलगड़ा गाँव निवासी बाबू अंसारी, और बीआईटी निवासी यशराज सुनेजा। इन तीनों को आज बुधवार (जून 19, 2019) को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान इन तीनों ने बताया कि इन्होंने नागपुरी फ़िल्म में काम करने का प्रलोभन देकर नाबालिग को तीन अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया। सबसे पहले पीड़िता की बातचीत ख़ालिद से हुई। ख़ालिद ने उसे फ़िल्म में काम देने के बहाने राँची बुलाया था। यह 13 जून की घटना है। उसने लड़की को काँटाटोली बस स्टैंड से अपने बाइक पर बिठाया और अपने दोस्त यशराज के बरियातू भरमटोली पहाड़ी स्थित घर पर ले गया। वहाँ ख़ालिद और यशराज ने मिल कर उसके साथ गैंगरेप किया।

दैनिक जागरण के राँची संस्करण में छपी ख़बर

इस घटना के बाद ख़ालिद उसे लेकर बबलू अंसारी के घर गया। ख़ालिद ने लड़की को अंसारी के घर छोड़ दिया, इसके बाद अंसारी ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इन तीनों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि किसी से भी ये बात न कहे और इस घटना का जिक्र न करे। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से लोअर बाजार थाना पहुँची पीड़िता ने पुलिस को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और सभी आरोपितों को एक-एक कर धर दबोचा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -