Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाIAF के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, तमिलनाडु हैलीकॉप्टर क्रैश में बचे थे...

IAF के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, तमिलनाडु हैलीकॉप्टर क्रैश में बचे थे एकमात्र जीवित, CDS बिपिन रावत के साथ थे सवार

IAF ने लिखा, "हम इसकी सूचना देते हुए काफी व्यथित हैं कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। 8 दिसंबर, 2021 को तमिलनाडु में हुए हैलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण वो चल बसे।"

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलीकॉप्टर क्रैश में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ये जानकारी दी है। IAF ने लिखा, “हम इसकी सूचना देते हुए काफी व्यथित हैं कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। 8 दिसंबर, 2021 को तमिलनाडु में हुए हैलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण वो चल बसे। हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।”

बताते चलें कि इस हैलीकॉप्टर क्रैश में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। रावत दंपति का उनकी दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार किया और उसके बाद उनकी अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया गया। इसी तरह अन्य जवानों के पैतृक गाँवों में भी उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे। पूरे देश में इस हैलीकॉप्टर क्रैश के कारण माहौल गमगीन था। लोग वरुण सिंह के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -