Friday, July 5, 2024
Homeदेश-समाज'मैं बहुत कु%$# चीज हूँ' : 1 साल में 7 लड़कों पर 7 फर्जी...

‘मैं बहुत कु%$# चीज हूँ’ : 1 साल में 7 लड़कों पर 7 फर्जी रेप केस करने वाली आयुषी भाटिया गिरफ्तार, सुनें ऑडियो

आयुषी ने 7 लड़कों पर 7 रेप केस 7 अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज करवाए थे। ये लड़कों से जिम में, इस्टा पर, क्लब में मिलकर दोस्ती करती थी। फिर बात शारीरिक संबंध तक पहुँचती थी और फिर ये उनपर रेप का इल्जाम मढ़कर उनसे फिरौती ले लेती थी।

हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने एक 20 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की का नाम आयुषी भाटिया है और इसका काम है- लड़कों को प्रेम जाल में फँसाना, उनके साथ सेक्स करना, उन्हें धमकी देना, उनपर FIR करवाना और उन्हें जेल में भिजवा देना। आयुषी ये काम बेहिचक करती है और अब तक वह 7 लड़कों की जिंदगी बर्बाद कर चुकी है। आठवाँ लड़का इससे पहले शिकार होता आयुषी का भंडाफोड़ हुआ और अब वह जेल में है।

दीपिका नारायण भारद्वाज नाम की पत्रकार ने अपने ट्विटर, यूट्यूब पर इस पूरे मामले को लेकर जितने सबूत थे सबकी तस्वीर डाली है। इनके तहत इस लड़की ने 7 लड़कों पर 7 रेप केस 7 अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज करवाए थे। ये लड़कों से जिम में, इस्टा पर, क्लब में मिलकर दोस्ती करती थी। फिर बात शारीरिक संबंध तक पहुँचती थी और फिर ये उनपर रेप का इल्जाम मढ़कर उनसे फिरौती ले लेती थी। पढ़ाई की बात करें तो दिल्ली के आत्मा राम कॉलेज से ये बीए अंग्रेजी कर रही है।

23 दिसंबर को इसी लड़की के ख़िलाफ़ गुरुग्राम में एफआईआर हुई थी। पुलिस ने इसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 384, 389, 120 बी, 506, 509 के तहत केस दर्ज किया था। अब वो न्यायिक हिरासत में है। उसके साथ उसकी माँ औैर अंकल (चाचा) भी इस काम में साथ देते थे। सितंबर में ही आयुषी ने एक लड़के को रेप केस में फँसाने की धमकी देकर उससे शादी की थी।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सबसे पहले शिकायत दीपिका नारायण ने ही हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज को दी। फिर केस पुलिस पर पहुँचा और 2 नवंबर को पुलिस ने एसआईटी गठित करके इस केस की जाँच शुरू की। इसी बीच 23 दिसंबर को इसके विरुद्ध गुरुग्राम में मामला दर्ज हुआ और सच्चाई सामने आने पर आयुषी को गिरफ्तार किया गया। दीपिका भारद्वाज ने अपने यूट्यूब पर आरोपित लड़की की किसी लड़के से बातचीच की ऑडियो लगाई है। कथिततौर पर ये उसका आठवाँ शिकार था।

इस ऑडियो में वह कहती है, “मेरा 5 के साथ केस चल रहा है। उस केस में हम रिलेशन में थे। फिजिकल भी हुए अनगिनत टाइम। मिलते भी थे। मैंने शिकायत में ये बात साफ कही थी कि उस लड़के ने वादे किए, संबंध बनाए और फिर मुझे छोड़ दिया। क्योंकि न क्या होता है कुछ लड़के लड़कियों को यूज करते हैं उन्हें छोड़ देते हैं। ये मेरा चाहे काम समझो चाहे जो। मैं उन लड़को की कंप्लेन करवा देती हूँ और इससे वो जेल में चला गया। उसके घरवालों ने मिन्नतें की कि प्लीज केस वापस ले लो। मैंने नहीं लिया। हर बेल कैंसिल कराई। बाद में हाईकोर्ट ने उसे बेल दी”

जब उससे पूछा गया कि आपका यही काम है क्या तो उसने कहा, “अगर लड़का मुझे धोखा देते हैं तो मैं उनके ख़िलाफ़ शिकायत कराती हूँ। चाहे रिश्ता एक दिन ही का हो। एक घटना में तो लड़का मुझे एक ही घंटे में छोड़कर ओयो से भाग गया तबसे मुझे ओयो नाम से डर लगता है। मैंने शिकायत कराई, वो अरेस्ट हो गया। आप एक हफ्ता कह रहे हो। मेरे पास एक-एक दिन के मामले हैं।”

लड़के से बात करते हुए आयुषी माँ-बहन की गाली देने लगती है। लड़का उसे हद में रहने को कहता है। बाद में वो धमकी देती है कि क्या उसे भी सारी एफआईआर की कॉपी दिखाए। जब लड़के ने कहा थाने में लोग पढ़े-लिखे होते हैं तो आयुषी ने पूछा कि आखिर पहले वाले मामलों में लड़के कैसे अंदर चले गए। लड़के ने कहा कहीं इस बार सब आप पर उलटा न पड़ जाए। आयुषी ठहाके लगाते हुए कहती है,”अगर ऐसा है तो पहले लड़के कैसे अंदर चले गए। तू मुझे जानता नहीं है मैं कितनी गंदी फिल्म हूँ। अगर कोई मेरी शिकायत न लिखे तो मैं उनकी भी कंप्लेन कर देती हूँ। मैं बहुत ज्यादा कु%^& चीज हूँ। मैंने थाने वालों के ख़िलाफ़ शिकायत करवाई हुई है। एक बार तो नौकरी पर बात आ गई थी तो पुलिस वाले को लड़के को अरेस्ट करना पड़ा। आयुषी कहती है अगर मैं थाने नहीं गई तो मेरे ऊपर थूक दियो। करियर बर्बाद कर दूँगी। मैंने सच में ऐसे केस कर रखे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में लौट रही लेबर पार्टी, ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को मिली हार: जानिए कौन हैं कीर स्टार्मर...

ऋषि सुनक अब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, क्योंकि भारी बहुमत से जीतने वाली लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर अब यूके के नए प्रधानमंत्री होंगे।

‘जो गिर गए उन्हें उठाओ मत, सब बाबा की कृपा से ठीक हो जाएँगे’: हाथरस में भगदड़ के बाद घायलों की भी मदद नहीं...

हाथरस में हुई भगदड़ केस में पता चला है कि जिस समय लोग रौंदे जा रहे थे तब सेवादारों ने ग्रामीणों और पुलिस को उनकी मदद करने से रोक दिया था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -