Homeदेश-समाजविदेश में रहकर चुकाया देश का कर्ज़, अब घर बैठे कर सकेंगे श्री काशी...

विदेश में रहकर चुकाया देश का कर्ज़, अब घर बैठे कर सकेंगे श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन

लगभग 25 साल पहले वो बतौर टाटा स्टील के कर्मचारी बनकर यूएस की तरफ मुड़ गए थे और अब वो वतन को कुछ देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इस ऐप का निर्माण किया है, ताकि वो अपने देश को कुछ लौटा सकें।

वाराणसी का एक लड़का जो कुछ समय पहले मिशिगन में जाकर बस गया था। उसने एक ऐसी ऐप को बनाया है जिससे लोग काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन अपने घर में बैठे ही कर पाएंगे।

हमारा भारतीय समाज अपने धर्म और संस्कारों की वज़ह से पूरे विश्व भर में जाना जाता है। लेकिन, आज के समय में कुछ भारतीय ऐसे भी है जो बेहतर भविष्य की कल्पना करते हुए विदेश पहुँचकर भारत को भुला देते हैं। ऐसे लोगों के लिए रुपेश श्रीवास्तव नाम के ये व्यक्ति एक प्रेरणा की तरह हैं।

हाल ही में रुपेश ने एक ऐसी ऐप को बनाया किया है, जिससे काशी विश्वनाथ मंदिर को देखने की इच्छा रखने वाले कई श्रद्धालु घर बैठे ही पूरे मंदिर के दर्शन कर पाएँगे। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ इस ऐप को डाउनलोड करना है और थ्री डी चश्मे की मदद से इसका आनंद उठाना शुरू कर देना है।

एक तरफ जहाँ काशी विश्वनाथ में होने वाली आरती, पूजा-पाठ के दर्शन करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती हैं, वहीं इस ऐप की मदद से लोग आसानी से लाइव पूजा आरती को सुन और देख पाएँगे।

वर्चुअल स्पेस द्वारा मिलने वाले इस मंदिर के दर्शन को योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीय दिवस के दिन सोमवार (21 जनवरी, 2019) को लांच किया है। बता दें कि कुम्भ में इसकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मिशिगन में यंगसॉफ्ट इंक (Youngsoft Inc) के सीईओ रुपेश श्रीवास्तव ने इस ऐप को बनाया है। श्रीवास्तव इस मुकाम पर पहुँचने के बाद कहते हैं कि लगभग 25 साल पहले वो बतौर टाटा स्टील के कर्मचारी बनकर यूएस की तरफ मुड़ गए थे और अब वो वतन को कुछ देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इस ऐप का निर्माण किया है, ताकि वो अपने देश को कुछ लौटा सकें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -