Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'हिंदू महिलाओं को बिंदी-सिंदूर में सड़क पर नहीं निकलने देंगे': बुर्का विवाद के बीच...

‘हिंदू महिलाओं को बिंदी-सिंदूर में सड़क पर नहीं निकलने देंगे’: बुर्का विवाद के बीच धमकी वाला Video वायरल

"बांग्लादेशी मुल्ला बांग्लादेश के हिंदुओं को धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर कर्नाटक मुस्लिमों को हिजाब नहीं पहनने दिया गया तो बांग्लादेशी हिंदुओं को धोती पहनने से संखा और सिंदूर लगाने से बांग्लादेश में रोका जाएगा।"

कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद पर अब पड़ोसी देश के कट्टरपंथियों ने खुलेआम धमकी देनी शुरू कर दी है। कथिततौर पर, बांग्लादेश से एक वीडियो सामने आई है। इसमें बांग्लादेशी मुस्लिम वहाँ के हिंदुओं को धमकी दे रहे हैं कि अगर कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों को हिजाब नहीं पहनने दिया गया तो फिर बांग्लादेश में किसी हिंदू महिला को किसी धार्मिक प्रतीक (धोती, बिंदी, सिंदूर, साका) के साथ सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा।

तस्लीमा नसरीन द्वारा शेयर की गई वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी मुल्ला, बांग्लादेश के हिंदुओं को धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर कर्नाटक मुस्लिमों को हिजाब नहीं पहनने दिया गया तो बांग्लादेशी हिंदुओं को धोती पहनने से संखा और सिंदूर लगाने से बांग्लादेश में रोका जाएगा।

पंडित प्रदीप चंद्रा ने बांग्लादेश की इस वीडियो को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पार्टी इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश से जुड़े लोगों की है। इसमें एक राजनेता कहता नजर आ रहा है, “कोई बांग्लादेशी हिंदू महिला घरों से निकलकर धार्मिक चिह्न- जैसे साका, सिंदूर जैसी चीजों के साथ सड़कों पर नहीं घूमेगी।”

कथिततौर पर बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की ये मीटिंग कर्नाटक के पी यू कॉलेज में लड़कियों को हिजाब पहनकर घुसने से रोकने पर हुई। वीडियो में भी देख सकते हैं कि कट्टरपंथियों ने हाथ में जो बैनर लिया है उसमें साफ लिखा है कि भारत के कर्नाटक में हिजाब बैन होने के ख़िलाफ़ अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। नीचे उनके इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश का नाम है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -