Homeदेश-समाजकासिफ, आसिफ, नदीम, रियाज, अफान और मुजाहिद... वो 6 नाम जिन्होंने हर्षा को उतारा...

कासिफ, आसिफ, नदीम, रियाज, अफान और मुजाहिद… वो 6 नाम जिन्होंने हर्षा को उतारा मौत के घाट

शिवमोगा पुलिस ने बताया कि आरोपित कार में आए और घटना को अंजाम दिया गया। हत्या करने में रियाज, मुजाहिद, कासिफ, आसिफ का शामिल थे जबकि इसकी साजिश रचने में नदीम और अफान का हाथ था।

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या मामले में आरोपितों की पहचान पुलिस द्वारा उजागर कर दी गई है। रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 6 लोगों को अब तक इस केस में पकड़ा है। इनकी पहचान रियाज, नदीम, मुजाहिद, कासिफ, आसिफ, अफान (रिहान) के तौर पर की गई है।

शिवमोगा पुलिस ने बताया कि आरोपित कार में आए और घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने हर्षा का पीछा किया, फिर उसे मारा। कुछ चश्मदीद भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के ऊपर साल 2016-17 में मजहबी भावनाएँ आहत करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। हर्षा की हत्या करने में रियाज, मुजाहिद, कासिफ, आसिफ का हाथ था जबकि इसकी साजिश रचने में नदीम और अफान शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि इस पूरे हत्याकांड में कासिफ मुख्य आरोपित है। पुलिस सभी गिरफ्तार हुए आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने नजर बनाई हुई है। धारा 144 पर फैसला भविष्य में हालातों को देखते हुए लिया जाएगा। फिलहाल के लिए कर्फ्यू शुक्रवार सुबह तक लगाया गया है। पुलिस की कोशिश है कि हिंसा किसी भी हाल में न भड़के और जो हुआ उसका असर अन्य जगहों पर न देखने को मिले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -