Homeराजनीतिचमकी से मर रहे बच्चे और विधानसभा में आम बाँट रही नीतीश सरकार

चमकी से मर रहे बच्चे और विधानसभा में आम बाँट रही नीतीश सरकार

बिहार में करीब दो सौ बच्चों की मौत को लेकर कठघरे में घिरी नीतीश कुमार की सरकार ने विधानसभा में आम बाँट कर नए विवाद को दिया न्योता।

बिहार में चमकी बुखार से बच्चों की मौत को लेकर कठघरे में घिरी नीतीश कुमार की सरकार ने एक नए विवाद को न्योता दे दिया है। बिहार विधानसभा में आम और उसके पौधे बाँटने को लेकर सरकार की तीखी आलोचना हो रही है। विपक्षी दल राजद के सदस्यों ने आम और उसके पौधे लेने से मना कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि एक तरफ राज्य में कुपोषण से बच्चे मर रहे हैं, दूसरी ओर सरकार आम और उसके पौधे बाँट रही है। उनके नेतृत्व में विधानसभा के बाहर विपक्षी दल के विधायकों ने प्रदर्शन भी किया।

हालाँकि, राज्य सरकार ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा है कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ऐसा किया गया।

बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से आम के पौधे बाँटे गए। उन्होंने कहा, “पर्यावरण खतरे में है। आम के पौधे इसलिए बाँटे गए कि लोग और पेड़ लगाए और हम इस समस्या से निजात पा सकें।”

बिहार में फिलहाल विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। बुधवार को कृषि मंत्रालय का बजट सदन में रखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि सदन में जब भी किसी विभाग का बजट पेश किया जाता है तो संबंधित विभाग की तरफ से सदन के सदस्यों के बीच कुछ उपहार वितरित किए जाने की परंपरा रही है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से जूझ रहा है। आम बोलचाल की भाषा में इसे चमकी बुखार भी कहते हैं। इसके कारण राज्य में अब तक करीब दो सौ बच्चों की मौत हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तृषा कृष्णन और CM विजय पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, पहले भी महिलाओं पर दे चुके हैं विवादित बयान:...

DMK नेता और पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने CM सी जोसेफ विजय की आलोचना करते हुए एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है।

अभिनव पांडे से मिलिए: जंतर-मंतर आंदोलन का मुखर ‘एक्टिविस्ट’, जिसने झारखंड पेपर लीक मामले पर साधी चुप्पी

अभिनव पांडे ने झारखंड छात्र विरोध प्रदर्शन के बारे में बात की है, लेकिन न तो इस्तीफे की माँग करने वाला कोई अभियान चलाया गया और न ही हेमंत सोरेन सरकार पर अपने शिक्षा मंत्री को हटाने का दबाव बनाया।
- विज्ञापन -