Homeविविध विषयअन्यबांग्लादेश टीम पर बिजली गिर जाए तो Pak वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में: पूर्व...

बांग्लादेश टीम पर बिजली गिर जाए तो Pak वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ़

मोहम्मद युसूफ़ 2005 में इस्लाम अपनाने से पहले युसूफ़ योहाना (ईसाई) थे। एक कैलेंडर इयर में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (किसी भी देश के किसी भी बल्लेबाज द्वारा) बनाने का रिकॉर्ड युसूफ़ के पास ही है। 2006 में उन्होंने 1788 रन (टेस्ट मैचों में) बनाए थे।

ICC वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान का खेल ख़त्म हो गया है। सेमीफाइनल में पहुँचने की अब उसकी सभी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। यूँ तो आगामी शुक्रवार (5 जुलाई) को पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैदान में उतरेगी, लेकिन उसका कोई फ़ायदा पाकिस्तान की टीम को नहीं मिलने वाला, क्योंकि इसका नतीजा सेमीफाइनल तक उसे नहीं पहुँचा पाएगा।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह न बना पाने से वहाँ की जनता उनसे काफ़ी नाराज़ है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ़ ने एक शर्मनाक बयान दिया है। युसूफ़ ने यह बयान पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज़ को दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बांग्लादेश की टीम पर बिजली गिर जाए।

मोहम्मद युसूफ़ ने कहा, “पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। 316 रनों से जीत हासिल करना एक असंभव काम है, अगर पाकिस्तानी टीम किसी नकली टीम से भी मैच खेलेगी तो भी इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाएगी।”

इसके आगे यूसूफ़ ने कहा, “इसमें कोई शक़ नहीं है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है, हाँ अगर बांग्लादेश पर बिजली गिर जाए और वो 10 रन पर ऑल आउट हो जाए तो ही पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुँच पाएगी।”

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान का बांग्लादेश से मुक़ाबला शुक्रवार को लॉर्डस में होना है, जहाँ उसका वर्ल्ड कप से बाहर होना तय है। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुँचने का एक और रास्ता है, जो लगभग असंभव है। वो यह कि अगर पाकिस्तान की पहले बल्लेबाज़ी आती है और वो 350 रन बनाती है तो उसे बांग्लादेश को 38 रनों पर ऑल आउट करना होगा। वहीं, दूसरी तरफ़ अगर पाकिस्तान टीम 400 रन बनाती है तो उसे बांग्लादेश को 84 रन पर ऑल आउट करना होगा, जो कि नामुमकिन सा है।

आपको बता दें कि मोहम्मद युसूफ़ 2005 में इस्लाम अपनाने से पहले युसूफ़ योहाना (ईसाई) थे। एक कैलेंडर इयर में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (किसी भी देश के किसी भी बल्लेबाज द्वारा) बनाने का रिकॉर्ड युसूफ़ के पास ही है। 2006 में उन्होंने 1788 रन (टेस्ट मैचों में) बनाए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -