Homeदेश-समाजJDU नेता ने घर बुलाकर महिला से की छेड़खानी, महिलाओं ने सड़क पर पटक-पटक...

JDU नेता ने घर बुलाकर महिला से की छेड़खानी, महिलाओं ने सड़क पर पटक-पटक कर की कुटाई: चप्पल से पिटाई का Video वायरल

आरोप है कि महिला जैसे ही घर के अंदर गई तो उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। खुद को बचाने की कोशिश में महिला भागकर छत पर चली गई और वहीं से उसने चिल्ला-चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद माँगी।

बिहार के रोहतास जिले से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहाँ जेडीयू (JDU) के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष 56 वर्षीय मोद नारायण सिंह ने एक महिला को अपने घर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद तो नेताजी की सारी नेतागीरी उतार दी गई। महिलाओं ने लात-घूँसे और चप्पलों से उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर कूटा। नेताजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला रोहतास जिले के डेहरी शहर के वार्ड नंबर 16 मोहन बिगहा मोहल्ले का बताया जा रहा है। गुरुवार (17 मार्च 2022) को इसी मोहल्ले की एक महिला सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में जेडीयू नेता मोद नारायण का घर है। उन्होंने महिला को घर के अंदर बुला लिया।

आरोप है कि महिला जैसे ही घर के अंदर गई तो उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। खुद को बचाने की कोशिश में महिला भागकर छत पर चली गई और वहीं से उसने चिल्ला-चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद माँगी। महिला की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह से उसे वहाँ से बचाया। इसके बाद गुरुवार को ही पीड़िता महिला थाने में अपने साथ हुई वारदात की शिकायत करने जा रही थी।

महिला थाने के गेट पर ही मोद नारायण अपने दो गुर्गों के साथ उसे मिल गए। जेडीयू नेता ने फिर से पीड़िता को धमकाया। बस फिर क्या था गुस्से में महिलाओं ने आरोपित नेता की लात, जूतों और घूसों से जमकर पिटाई शुरू कर दी। वारयल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिलाएँ मोद नारायण को जमीन पर पटक-पटक कर लात और चप्पलों से पीट रही हैं। इस बीच किसी तरह से खुद को बचाकर वो गिरते-पड़ते महिला थाने में घुस गए।

महिला थानाध्यक्ष सुमन सारिका के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -