HomeराजनीतिAAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर FIR के लिए शिकायत, मेयर ने लिखा पत्र: शाहीन...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर FIR के लिए शिकायत, मेयर ने लिखा पत्र: शाहीन बाग़ अतिक्रमण विरोधी अभियान में डाली बाधा

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मेयर मुकेश सूर्यान को पत्र लिखकर राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की थी। आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेता, विधायक और पार्षदों ने शाहीन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने सोमवार (9 मई 2022) को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा। ‘आप’ के विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में बाधा पहुँचाई है। उन्होंने लिखा, “मेरे संज्ञान में यह आया है कि वहाँ के विधायक अमानतुल्लाह खान और निगम पार्षद अब्दुल वाजिद खान, वार्ड संख्या 102 एस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई है।”

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। शाहीन बाग इलाके में MCD द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते लोगों ने बुलडोजर को सड़क पर ही रोक दिया।

इससे पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मेयर मुकेश सूर्यान को पत्र लिखकर राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की थी। आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेता, विधायक और पार्षदों ने शाहीन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी। कुछ लोग बुल्डोजर के सामने लेट गए। इसलिए सरकार काम में बाधा पहुँचाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आज शहीन बाग में निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोकने के लिए काँग्रेस और आप नेताओं ने बुलडोजर के आगे लेटकर रास्ता रोककर उसे सांप्रदायिकता का रंग दे दिया। आतंक फैलाने वाला एक आतंकी होता है किसी धर्म या मजहब का नहीं, बुलडोजर के आगे लेटने वालों तुम्हें जनता लिटाएगी।”

वहीं, SDMC सेंट्रल जोन के स्थायी समिति के अध्यक्ष राजपाल ने कहा कि अवैध रूप से बने अतिक्रमण की पहचान कर कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में होने वाला खर्चा भी उन्हीं लोगों से वसूला जाएगा। जनता के हक का पैसा खर्च किया जा रहा है, वह ऐसे लोगों को बढ़ावा देने के लिए नहीं है। यह पैसा भी हम इनसे वसूल करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -