Homeदेश-समाजदेश छोड़ भागने की फिराक में था दाऊद इब्राहिम का भतीजा, मुंबई एयरपोर्ट से...

देश छोड़ भागने की फिराक में था दाऊद इब्राहिम का भतीजा, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

फिरौती मॉंगने के मामले में धरा गया इकबाल कासकर का बेटा रिजवान, एक दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने छोटा शकील के करीबी सहयोगी को पकड़ा था।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को मुंबई पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया। वह दाउद के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए रिजवान को ठाणे जेल में रखा गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रिजवान को फिरौती माँगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह देश छोड़कर भागने की ​फिराक में था।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले अहमद रजा वडारिया को गिरफ्तार किया गया था। वह दाऊद के गुर्गे फहीम मचमच का करीबी है। अधिकारी ने बताया, “उससे पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। उसे देश छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया।”

इससे एक दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने छोटा शकील के करीबी सहयोगी को पकड़ा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर दर्ज FIR किया गया है। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप लगा है।

युद्ध की विभीषिका, भू-राजनीतिक समीकरण और होर्मुज की खाड़ी पर सिमटा कूटनीतिक सफर: US-ईरान में शांति समझौता, समझें इस जंग में किसे मिली ‘फतह’

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप के उन पुराने बयानों की यादें ताजा हो गई है, जो उन्होंने युद्ध की शुरुआत और उसके दौरान दिए थे।
- विज्ञापन -