Homeदेश-समाज5 साल की मासूम के साथ रेप, रोने पर गला दबाकर हत्या: 37 साल...

5 साल की मासूम के साथ रेप, रोने पर गला दबाकर हत्या: 37 साल का असगर अली गिरफ्तार, स्वीकारा जुर्म

अली ने स्वीकारा कि उसी ने बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसके रोने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अली द्वारा जुर्म स्वीकारने के बाद पुलिस ने...

कोलकाता में 37 साल के असगर अली नामक शख्स को 5 साल की बच्ची के रेप और बाद में हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक अली ने पहले फल का लालच देकर अपने पड़ोस के घर से बच्ची को उठाया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची का गला घोंट कर उसे मार दिया।

जब काफ़ी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने उसके गायब होने की एफआईआर पुलिस में लिखवाई। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से बच्ची को ढूँढने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को बच्ची नहीं मिली। ग्रामीणों से पूछताछ हुई तो मामले में अली की संलिप्ता पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची गायब होने से पहले आखिरी बार अली के साथ दिखी थी।

इसके बाद साउथ 24 परगना के खेयाड़ा नम्बर 1 पंचायत इलाके के नरेंद्रपुर निवासी अली के घर के बाहर गाँव वालों ने खूब हँगामा किया और उसके घर पर तोड़-फोड़ भी की। इस घटना के बाद पुलिस ने शनिवार (जुलाई 20, 2019) को अली को ट्रेन से आते हुए गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अली ने स्वीकारा कि उसी ने बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसके रोने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अली द्वारा जुर्म स्वीकारने के बाद पुलिस अली को उस जगह लेकर गई जहाँ उसने लड़की के शव को फेंका था। ये जगह लड़की के घर से 1 किलोमीटर दूर थी। इस जगह से पुलिस ने लड़की का शव और उसके कपड़े बरामद किए।

पुलिस ने बताया है कि अली ने इस घटना के बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। जिसके कारण उसे ढूँढना बहुत मुश्किल हो गया था। बता दें कि अली के गिरफ्तार होने से पहले इस मामले में उसके घरवालों से भी पूछताछ की गई थी। जिसमें मालूम चला कि अली का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रह चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

15 अगस्त से ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करने के लिए अभिजीत दीपके फिर तैयार, झारखंड पर बोलते वक्त पड़ गए थे बीमार: समझिए CJP की अवसरवादी...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने और झारखंड आंदोलन से दूरी के बाद, CJP 15 अगस्त से ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट का नया पैंतरा लाएगी।

‘गोली मार दो, लेकिन पूरा ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएँगे’: 76 साल बाद भी नहीं बदला कॉन्ग्रेसियों का चरित्र, इस्लामी कट्टरपंथियों को खुश करने के...

केरल में कॉन्ग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है, " नरेंद्र मोदी हमें गोली मारने की धमकी दें, तब भी 'वंदे मातरम' को पूरा नहीं गाया जाएगा।"
- विज्ञापन -