Homeराजनीतिमुस्लिम बहुल इलाके में जाने से पहले कमलनाथ के बेटे ने पोछा तिलक, वीडियो...

मुस्लिम बहुल इलाके में जाने से पहले कमलनाथ के बेटे ने पोछा तिलक, वीडियो वायरल होने के बाद हटाया: बोली कॉन्ग्रेस – वो पसीना पोछ रहे थे

भाजपा के एक अन्य सदस्य ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि नकुलनाथ ने तिलक को हटाकर कॉन्ग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर किया है।

कॉन्ग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) के बेटे और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) एक रोड शो को लेकर विवादों में हैं। नकुलनाथ का ए​क वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने माथे पर लगे तिलक को साफ करते हुए नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले वह छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कॉन्ग्रेस प्रत्‍याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। तभी उन्‍होंने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले अपने माथे पर लगे तिलक को पोछ लिया, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम के बेटे की आलोचना की है।

दिल्‍ली भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ ने ‘उनके’ इलाके में प्रवेश करने से पहले तिलक मिटा दिया। यहाँ तेजिंदर का ‘उनके’ से इशारा एक विशेष समुदाय के लोगों से था।

भाजपा के एक अन्य सदस्य ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि नकुलनाथ ने तिलक को हटाकर कॉन्ग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर किया है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने इस शांतिपूर्ण इलाके में प्रवेश करने से पहले अपना तिलक ही नहीं हटाया, बल्कि ऐसा करके उन्होंने कॉन्ग्रेस की मानसिकता को भी उजागर किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस नेताओं को गिद्ध बताते हुए कहा, “उनके जैसे लोग अपना महल बनाने के लिए जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।”

इस वीडियो को सबसे पहले खुद नकुलनाथ ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। हिंदुओं को भड़काने वाला यह पोस्ट जल्द ही अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बीच कॉन्ग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी के के मिश्रा ने नकुलनाथ का बचाव करते हुए कहा कि वह प्रचार के दौरान पसीना पोंछ रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा नेताओं का ट्वीट राजनीति से प्रेरित है और यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।”

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को बाद में नकुलनाथ के फेसबुक अकाउंट से हटा दिया गया था। इस बीच यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि अगर छिंदवाड़ा में मुस्लिम बहुल इलाके में प्रवेश करने से पहले नेता तिलक नहीं बल्कि अपना पसीना पोंछ रहे हैं, तो इस वीडियो को क्यों हटाया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -