Homeदेश-समाजजिन ग्रामीणों पर गो तस्करों ने की थी फायरिंग, उन पर राजस्थान पुलिस ने...

जिन ग्रामीणों पर गो तस्करों ने की थी फायरिंग, उन पर राजस्थान पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना मंगलवार की रात हुई थी। पहाड़ी गाँव के पास से तीन तस्कर करीब 10-15 गायों को पैदल रास्ते ले जा रहे थे, तभी ग्रामीण रामजीत और जीतराम आदि ने उनसे गाय ले जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

अलवर जिले के पहाड़ी गॉंव में गो तस्करों ने जिन ग्रामीणों पर फायरिंग की थी उनके खिलाफ राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया है। द हिंदू के मुताबिक ग्रामीणों पर क्रॉस एफआईआर तस्करों की पिटाई करने, कानून अपने हाथ में लेने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। फायरिंग में एक ग्रामीण जख्मी हो गया था।

यह घटना मंगलवार (जुलाई 30, 2019) की रात हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी गाँव के पास से तीन तस्कर करीब 10-15 गायों को पैदल रास्ते ले जा रहे थे, तभी ग्रामीण रामजीत और जीतराम आदि ने उनसे गाय ले जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

गो तस्करों ने 10-15 राउंड फायर किए, इससे अफरा-तफरी मच गई। खेत के ट्यूबेल पर मौजूद अन्य लोगों एवं ग्रामीणों ने एक गो तस्कर को दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए गो तस्कर सलीम के साथ मारपीट भी की। सलीम के दो अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब रहे थे। इस मामले में सलीम और उसके साथियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -