Homeराजनीति'खेल और खिलौनों की दुनिया में भारत उभरती हुई ताकत': PM मोदी ने उधम...

‘खेल और खिलौनों की दुनिया में भारत उभरती हुई ताकत’: PM मोदी ने उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया – आयुर्वेदिक दवाओं की हो रही रिकॉर्ड बिक्री

'मन की बात' में मोदी ने आगे आज़ादी के अमृत महोत्स्व में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की भी अपील की। सम्बोधन में मोदी ने 2 अगस्त को राष्ट्रध्वज निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 31 जुलाई 2022 (रविवार) को 91 वीं बार ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की है। इस बार मन की बात को उन्होंने 15 अगस्त को आने वाली आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ के चलते विशेष बताया है। मोदी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत देश के लिए सब कुछ बलिदान कर देने वाले क्रांतिकारी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें याद कर के की।

प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्रालय के ‘आज़ादी की रेलगाड़ी’ नाम के अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भारतीय रेल मंत्रालय स्वतंत्रता अभियान में रेलवे की भूमिका को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। इसके उदाहरण के तौर पर उन्होंने अब नेताजी सुभाष जंक्शन के नाम से प्रसिद्ध झारखंड का गोमो स्टेशन बताया, जहाँ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों को चकमा दे कर कालका मेल से कहीं और चले गए थे। इसी के साथ उन्होंने UP के काकोरी और तमिलनाडु के थुडुकुड़ी स्टेशनों के इतिहास की भी चर्चा की।

‘मन की बात’ में मोदी ने आगे आज़ादी के अमृत महोत्स्व में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की भी अपील की। सम्बोधन में मोदी ने 2 अगस्त को राष्ट्रध्वज निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती के बारे में बताया।

मोदी ने दुनिया भर में बढ़ती आयुर्वेदिक दवाओं की माँग के बारे में भी बताया। उन्होंने आयुष उत्पादों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़त होने की जानकारी दी।

मोदी ने मधुमखी पालन और शहद उत्पादन को किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करने वाला कदम बताया।

मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होने वाले मेलों में हर किसी से भाग लेने की भी अपील की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में होने वाले मेलों का जिक्र किया। मेलों को उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान में सहायक बताया।

मोदी ने खिलौनों के निर्यात में भारत को उभरती हुई शक्ति बताया और खिलाडियों के वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन में सुधार पर ख़ुशी जताई।

चित्र साभार- @PMOIndia

इसके अलावा मोदी ने क्लास 10 और 12 की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामना भी दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -