Homeराजनीतिमंत्रियों के बचाव में आगे आए चाचा-भतीजा: नीतीश बोले- जहाँ जाना हो जाएँ बीमा...

मंत्रियों के बचाव में आगे आए चाचा-भतीजा: नीतीश बोले- जहाँ जाना हो जाएँ बीमा भारती, तेजस्वी ने किडनैपिंग केस वाले कानून मंत्री को बताया ‘निर्दोष’

"लेसी सिंह पर लगाए गए बीमा भारती के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। बीमा भारती को भी दो बार मंत्री बनाया जा चुका है, क्या वह इस बात को भूल गई हैं। पार्टी उन्हें समझाएगी। यदि वह नहीं समझती हैं, तो जहाँ जाना चाहें वह जा सकती हैं।"

बिहार के नए मंत्रियों से जुड़ा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंत्रियों के बचाव में आगे आए हैं। लेसी सिंह पर सवाल उठाने वाली जेडीयू विधायक बीमा भारती को नीतीश ने फटकारा है। वहीं, किडनैपिंग केस में आरोपित बताए जा रहे कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को तेजस्वी ने निर्दोष बताया है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार (18 अगस्त 2022) को मीडिया से बात करते हुए कहा, “लेसी सिंह पर लगाए गए बीमा भारती के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। बीमा भारती को भी दो बार मंत्री बनाया जा चुका है, क्या वह इस बात को भूल गई हैं। पार्टी उन्हें समझाएगी। यदि वह नहीं समझती हैं, तो जहाँ जाना चाहें वह जा सकती हैं।” बीमा भारती ने लेसी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने की माँग की थी।

मुख्यमंत्री ने बीमा भारती की माँग पर जवाब देते हुए कहा कि कैबिनेट में सीमित जगह होती है। सभी को मंत्री का पद नहीं दिया जा सकता है। गौरतलब है कि बीमा भारती ने कहा था कि लेसी सिंह का जो भी विरोध करता है, वह उसकी हत्या करवा देती हैं। चुनावों के समय पार्टी विरोधी काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है। लेसी सिंह को कैबिनेट से नहीं हटाए जाने पर उन्होंने जदयू से इस्तीफे की धमकी भी दी थी।

वहीं कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट के लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग इस मामले को देख रहे हैं। बुधवार को नीतीश कुमार ने इस मामले की जानकारी होने से अनभिज्ञता प्रकट थी। वहीं तेजस्वी यादव का कहना है कि इस मामले में कार्तिकेय सिंह को अदालत ने राहत दे रखी है। उन्होंने जंगलराज के आरोपों को लेकर कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है।

दावा किया जा रहा है कि इस केस में कार्तिकेय सिंह को 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करना था, लेकिन वे उसी दिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। वैसे नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में कार्तिकेय सिंह अकेले दागी नहीं है। दागदार मंत्रियों की संख्या करीब 72 फीसदी हैं। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर चावल गबन का आरोप है तो शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर एक बार कारतूस के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़े गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -