Homeदेश-समाजतालाब में तैरती मिली उस सिरफिरे की लाश, जिसने घर में घुसकर 18 साल...

तालाब में तैरती मिली उस सिरफिरे की लाश, जिसने घर में घुसकर 18 साल की लड़की के गले पर मार दिया था चाकू: मध्य प्रदेश के खंडवा का मामला

पीड़ित लड़की के पिता के मुताबिक आरोपित नशे का आदी था। लोगों को बेवजह परेशान करता था। कुछ दिन पहले भी उससे उनका विवाद हुआ था। उस समय मामला समझा-बुझाकर शांत करवा दिया गया था।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एकतरफा प्यार में एक लड़की पर चाकू से वार करने वाले आरोपी की लाश गाँव के तालाब से मिली है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय आरोपित बबलू ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस इस मामले में मौत के कारणों के जाँच की बात कह रही है। बबलू के हमले में घायल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक का शव बुधवार (31 अगस्त 2022) को बरामद हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मूंदी थानाक्षेत्र के गाँव बांगरदा की है। मृतक बबलू पर आरोप था कि 29 अगस्त 2022 (सोमवार) को वह 18 वर्षीया पीड़िता के घर में दीवार फाँद कर घुसा और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने बबलू की बात नहीं मानी तो उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा था।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर खंडवा पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। अचानक से उसकी लाश तालाब में तैरती मिली। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और लोगों को बेवजह परेशान करता था। कुछ दिन पहले भी उनका उससे विवाद हुआ था। उस समय मामला समझा-बुझाकर खत्म हो गया था।

तालाब में बबलू की लाश होने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। नाव की मदद से उसकी लाश निकाली गई। मूंदी थाने के प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खंडवा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले के पड़ताल कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेरिका की सैन्य ताकत का जवाब डेटा सेंटर पर हमला? समझिए मिडिल ईस्ट में ईरान की नई युद्ध रणनीति और AI इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा...

AI डेटा सेंटर्स को निशाना बनाकर ईरान अमेरिका और उसके सहयोगियों की तकनीकी, आर्थिक तथा सैन्य ताकत को चुनौती देने की रणनीति अपना रहा है।

क्या है ‘सेफ हार्बर’ कानून, जिसके तहत फेसबुक-गूगल को मिल रखी है छूट? समझिए भारत और दुनिया भर में क्यों शुरू हुई इसे हटाने...

पीएम मोदी के फेसबुक से वीडियो कुछ देर के लिए हटाने के मामले में समिति ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सेफ हार्बर सुरक्षा रद्द करने की चेतावनी दी है।
- विज्ञापन -