Homeविविध विषयमनोरंजन'सिंगल लाइफ कचरा छानने जैसा': स्वरा भास्कर बोलीं- शाहरुख और आदित्य चोपड़ा ने मेरी...

‘सिंगल लाइफ कचरा छानने जैसा’: स्वरा भास्कर बोलीं- शाहरुख और आदित्य चोपड़ा ने मेरी लव लाइफ बर्बाद कर दी

फिल्म के प्रोमोशन के दौरान पूजा चोपड़ा ने कहा, "स्वरा सिंगल हैं और डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।" इसके बाद स्वरा ने कहा, "मैं कर चुकी हूँ दोस्तों। अब नहीं कर सकती। मेरे पास अब एनर्जी नहीं है। सिंगल लाइफ कठिन है और कचरा छानने जैसा है।"

हिंदू विरोधी बयानों के लिए कुख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का कहना है कि सिंगल लाइफ कचरा छानने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने उनकी लव लाइफ को बर्बाद कर दिया।

स्वरा ने कहा कि राज-सिमरन की जोड़ी में शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे को आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन में पहली फिल्म बनाई थी। इस फिल्म ने उन्हें रोमांस का एक अलग विचार दिया, जो बाद में गलत साबित हुआ।

मिडडे से बात करते हुए स्वरा ने कहा, “मैं अपनी लव लाइफ को बर्बाद करने के लिए आदित्य चोपड़ा सर और शाहरुख खान को जिम्मेदार ठहराती हूँ। क्योंकि, मैंने छोटी सी उम्र में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे देखी थी और तब से मैं उस राज की तलाश कर रही हूँ, जो शाहरुख की तरह दिखता है। मुझे यह महसूस करने में कई साल लग गए कि राज मौजूद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं रिश्तों के मामले में बहुत अच्छा हूँ।”

दरअसल, स्वरा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जहाँ चार यार’ के प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में स्वरा ने यह बात कही है। स्वरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्यार और शादी को लेकर उनके सपने कैसे बदल गए हैं। यह फिल्म महिलाओं की दोस्ती पर आधारित है। इसमें स्वरा के साथ पूजा चोपड़ा, शिखा तलसानिया और मेहर विज मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के प्रोमोशन के दौरान पूजा चोपड़ा ने कहा, “स्वरा सिंगल हैं और डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।” इसके बाद स्वरा ने कहा, “मैं कर चुकी हूँ दोस्तों। अब नहीं कर सकती। मेरे पास अब एनर्जी नहीं है। सिंगल लाइफ कठिन है और कचरा छानने जैसा है।”

यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है। स्वरा की आखिरी वीरे दी वेडिंग (2018) भी महिला मित्रता पर आधारित थी। स्वरा की अगली फिल्म ‘मिसेज फलानी’ भी पाइपलाइन में हैं। वह फिल्म में नौ भूमिकाएँ निभाएँगी, जो नौ शॉर्ट स्टोरीज का कलेक्शन है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -