Homeदेश-समाजपादरी ने अनाथालय की नाबालिग लड़की से किया रेप, बच्चा होने के बाद फरार...

पादरी ने अनाथालय की नाबालिग लड़की से किया रेप, बच्चा होने के बाद फरार हुआ: डेढ़ साल बाद तमिलनाडु पुलिस ने पकड़ा

बच्चे का जन्म होने के बाद पादरी ने लड़की को भरोसा दिया कि वह उसे और बच्चे को अपने साथ रखेगा। इसके बाद पादरी ने पीड़िता को बच्चा सहित राजमंगलम में एक महिला के पास भेज दिया। इस दौरान पीड़िता ने पादरी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। बाद में पता चला कि वह फरार हो गया है।

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 58 वर्षीय चर्च के एक पादरी (Pastor) को नाबालिग लड़की का रेप करने के मामले में डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया गया है। पादरी ने लड़की का यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिया था। जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो वह पादरी फरार हो गया था।

58 साल का पादरी चार्ल्स तमिलनाडु के मामल्लापुरम स्थित वायालुर में एक अनाथालय चलाता था। पीड़िता उसी के अनाथालय में रहती थी। इसी दौरान पादरी ने उसका लगातार यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता ने पिछले साल यानी 2021 में एक बच्चे को जन्म दिया था। लड़की ने आरोप लगाया कि पादरी उसे बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण करता था।

इसके बाद पादरी ने लड़की को भरोसा दिया कि वह उसे और बच्चे को अपने साथ रखेगा। इसके लिए पादरी ने पीड़िता को बच्चा सहित राजमंगलम में एक महिला के पास भेज दिया। इस दौरान पीड़िता ने पादरी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। बाद में पता चला कि वह फरार हो गया है।

इसके बाद पीड़िता मामल्लापुरम महिला थाने पहुँची और महिला पुलिसकर्मी को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद पादरी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया गया। डेढ़ साल बाद पादरी को पुलिस ने गुरुवार (15 सितंबर 2022) को गिरफ्तार कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -