Tuesday, May 7, 2024
Homeदेश-समाजसुरेश रैना के परिवार वालों के हत्यारे शाहजान और उसके साथी तालिब को UP...

सुरेश रैना के परिवार वालों के हत्यारे शाहजान और उसके साथी तालिब को UP पुलिस ने पैर में मारी गोली, नहीं पकड़ पाई थी पंजाब पुलिस

UP पुलिस से हुई इस मुठभेड़ के बाद वायरल हो रहे वीडियो में दोनों आरोपित (शहजान और तालिब) पुलिस के आगे हाथ जोड़ते नजर आए।

उत्तर प्रदेश की मुज़फ्फरनगर पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों सहित 3 लोगों की हत्या में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शहजान है, जिसके साथ उसका साथी तालिब भी गिरफ्तार हुआ है। मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है।

UP पुलिस से हुई इस मुठभेड़ के बाद वायरल हो रहे वीडियो में दोनों आरोपित (शहजान और तालिब) पुलिस के आगे हाथ जोड़ते नजर आए। घटना 19-20 सितम्बर रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में मुजफ्फरनगर के SSP विनीत जायसवाल के हवाले से बताया गया है कि मुखबिर ने दोनों आरोपितों के किदवई नगर में होने की सूचना दी थी। सूचना में ये भी बताया गया था कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) विंग के साथ मिल कर अभियान चलाया और शहजान और तालिब को घेर लिया।

खुद को घिरा देख कर दोनों बदमाशों ने गय्यूर के ऑफिस के पास पुलिस पर गोलियाँ बरसानी शुरू कर दीं। इसका जवाब पुलिस ने गोली से ही दिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान वायरल हुए वीडियो में दोनों को कराहते सुना जा सकता है। वीडियो में एक आरोपित पुलिस के आगे हाथ भी जोड़ रहा है। दोनों आरोपित छपमार गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। आरोपितों के पास से अवैध हथियार और एक बाइक भी बरामद हुई है।

गौरतलब है कि 19 अगस्त 2020 को पंजाब के पठानकोट में स्थित गाँव थारयाल में छयमार गैंग ने सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के घर में डाका डाला था। इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने अशोक कुमार के साथ उनके बेटे कौशल को भी मार डाला था। इसके अलावा एक अन्य मौत भी इस दौरान हुई थी जबकि रैना की बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

इस मामले में पंजाब पुलिस ने SIT का गठन किया था और 15 सितम्बर 2020 को 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। हालाँकि पंजाब पुलिस शहजान को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी, वो फरार चल रहा था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

61.45% मतदान के साथ ख़त्म हुआ लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण: असम में सबसे अधिक वोटिंग, 10 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों...

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में थे। इसमें गुजरात की गाँधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम प्रमुख है।

18 आतंकी हमले, कश्मीरी पंडितों का खून, सिख शिक्षिका की हत्या… जानिए कौन था कुलगाम में मार गिराया गया ₹10 लाख का इनामी आतंकी...

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ हुए एक एनकाउंटर में आंतकी कमांडर बासित डार समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -