Homeदेश-समाजअलीगढ़ में असलम ने बेच दी मस्जिद, गैर-कानूनी ढंग से चंदा माँगकर बनवाई थी:...

अलीगढ़ में असलम ने बेच दी मस्जिद, गैर-कानूनी ढंग से चंदा माँगकर बनवाई थी: खुलासा होने पर फरार, इलाके में हड़कंप

अलीगढ़ के अकराबाद के पिलखना नगर पंचायत क्षेत्र में मोहम्मद असलम ने कुछ साल पहले चंदा जुटाकर अपने खेत में मस्जिद बनवाई और उसके कुछ दिन बाद वो उसे बेच कर फरार हो गया। अब पुलिस असलम की तलाश में हैं और पूरे मामले की सच्चाई पता लगा रही है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मस्जिद को बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 साल पहले इस मस्जिद का निर्माण चंदे से हुआ था। यह मस्जिद मोहम्मद असलम के खेतों में बनी हुई थी। मस्जिद के निर्माण में नियमों की अनदेखी और जमीन में स्टाम्प चोरी का भी आरोप है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच और करवाई के आदेश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला थानाक्षेत्र अकराबाद का है। बताया जा रहा है कि यहाँ के पिलखना नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद असलम ने पहले तो लोगों से मस्जिद के नाम पर चंदा जुटाया फिर अपने सड़क के किनारे पड़े खेत में मस्जिद बनवाई। आरोप है कि कुछ दिनों के बाद असलम मस्जिद बेच कर फरार हो गया। यह मामला तब खुला जब पिलखना नगर पंचायत में हुए एक बैनामे में जाँच के दौरान स्टाम्प चोरी का मामला प्रकाश में आया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मस्जिद की बाकायदा रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री करवाई गई है। रजिस्ट्री में इसको खरीदने और बेचने में भागीदार गारंटरों के नाम भी दर्ज हैं। आरोप यह भी है कि इस मस्जिद के निर्माण शासन-प्रशासन की अनुमति भी नहीं ली गई थी। मामले के सामने आते ही प्रशासन ने जाँच और मस्जिद बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अलीगढ़ के ADM अमित कुमार भट्ट के मुताबिक इस बेहद गंभीर मामले में SDM को जाँच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जाँच के उपरान्त जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -