Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजआप जिसे मटन समझ कर खा रहे, वो नीलगाय का मांस तो नहीं? होटलों...

आप जिसे मटन समझ कर खा रहे, वो नीलगाय का मांस तो नहीं? होटलों तक पहुँचाया जा रहा नीलगाय का मीट, महिलाओं का गैंग धराया

वन विभाग द्वारा की गई पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि शिकार के दौरान वो मौके पर मौजूद नहीं रहतीं थी। उन्होंने बताया कि वो दोनों बाद में मरी नीलगायों का मांस निकालने जाया करती थीं।

राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने नीलगाय का शिकार करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपित नीलगाय को मार कर उनका मांस कई जिलों के होटलों में बेच रही थीं। शिकार के लिए बंदूक का सहारा लिया जाता था, जो रात के अँधेरे में किया जाता था। पुलिस इन महिलाओं के गैंग के बाकी सदस्यों के साथ उन होटलों की भी तलाश कर रही है जो इनसे माँस खरीदते थे। मामले का खुलासा शनिवार (24 सितम्बर, 2022) को हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सीकर जिले के श्रीमाधोपुर का है। यहाँ के क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को नदी में नहा रहे कुछ युवकों को एक नीलगाय की लाश मिली। राठौर ने बताया कि नीलगाय को गोली लगी थी, जिसकी सूचना युवकों ने अरणियां गाँव के सरपंच को दी जिन्होंने बाद में मामले से वन विभाग को अवगत करवाया।

राठौर ने आगे बताया कि वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर अपना जाल बिछाया और वहीं छिप कर बैठ गई। उन्होंने कहा कि रात में कुछ लोग आए जो नीलगाय का मन निकालने लगे। उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। देवेंद्र सिंह के मुताबिक, मौके से धोली देवी को पकड़ा गया जिनसे हुई पूछताछ के बाद अगले दिन शनिवार को जयपुर से ममता बावरिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वन विभाग द्वारा की गई पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि शिकार के दौरान वो मौके पर मौजूद नहीं रहती थी। उन्होंने बताया कि वो दोनों बाद में मरी नीलगायों का मांस निकालने जाया करती थीं। दोनों ने यह भी माना कि अलग-अलग जगहों पर माँस की सप्लाई भी उन्ही की जिम्मेदारी होती थी जिस से कोई शक न करे। महिलाओं ने ये भी बताया कि कहीं और शहर में जाते समय वो दोनों ही वाहन में आगे बैठती थीं।

वन विभाग द्वारा की गई पूछताछ में यह निकल कर सामने आया कि नीलगायों को मारने के लिए ये गिरोह लगभग 2 माह से सक्रिय था। वन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बकरे का मांस 500 से 700 प्रति किलो मिलने की वजह से ये गैंग 100 रुपए प्रति किलो के रेट से मटन में मिला कर ग्राहकों को बेचा करते थे। दोनों महिलाओं के पति घटना के बाद से फरार हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘400 पार’ और ‘जय श्री राम’ से गूँजी अयोध्या नगरी: रामलला के सामने साष्टांग दण्डवत हुए PM मोदी, फिर किया भव्य रोडशो

पीएम मोदी ने भव्‍य एवं दिव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद राम जन्‍मभूमि पथ से रोड शो शुरू किया।

नसीरुद्दीन शाह की बीवी ने ‘चिड़िया की आँख’ वाली कथा का बनाया मजाक: हरिद्वार से लेकर मणिपुर और द्वारका तक घूमे थे अर्जुन, फिर...

अर्जुन ने वन, पर्वत और सागर से लेकर एक से एक रमणीय स्थल देखे। हरिद्वार में उलूपी, मणिपुर में चित्रांगदा और द्वारका में सुभद्रा से विवाह किया। श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय सखा रहे, गुरु द्रोण के सबसे प्रिय शिष्य रहे। लेकिन, नसीरुद्दीन शाह की बीवी को लगता है कि अर्जुन के जीवन में 'चिड़िया की आँख' के अलावा और कुछ नहीं था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -