Homeदेश-समाजमुकेश अंबानी की सुरक्षा में 58 जवान 24 घंटे रहेंगे तैनात: गृह मंत्रालय ने...

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में 58 जवान 24 घंटे रहेंगे तैनात: गृह मंत्रालय ने दी Z+ सिक्योरिटी, खर्चा खुद उठाना होगा

Z+ सुरक्षा का दूसरा सर्वोच्च स्तर है। इससे ऊपर SPG सुरक्षा होती है, जो प्रधानमंत्री को मिली होती है। जेड प्लस सुरक्षा कवरेज में 58 सुरक्षाबल तैनात होते हैं, जिनमें से 10+ एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। इनमें से हर कमांडो मार्शल आर्ट का भी विशेषज्ञ होता है और उसे निहत्था युद्ध प्रशिक्षण मिला होता है।

समीक्षा के बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों द्वारा खतरे के आंकलन के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर जेड ‘प्लस’ (Z+) कर दिया गया है।

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। खतरे को देखते हुए उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा दी गई थी। अब उस सुरक्षा कवर को और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पिछले साल उनके आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को मजबूत करने पर काफी दिनों से विचार चल रहा था।

पिछले महीने 15 तारीख को भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर मुकेश अंबानी परिवार को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी थी। 

गृहमंत्रालय ने यह फैसला IB की रिपोर्ट पर लिया है। IB की रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की जान को खतरा बताया गया है। वहीं, इस सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खर्च मुकेश अंबानी को ही उठाना पड़ेगा। इससे पहले भी जेड श्रेणी की सुरक्षा का खर्च रिलायंस ही उठाता रहा था।

बता दें कि मुकेश अंबानी की जब जेड श्रेणी की सुरक्षा दिया गया था, तब इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। यहाँ तक कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक चला गया था। हालाँकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला मुकेश अंबानी के पक्ष में सुनाया था।

Z+ सुरक्षा का दूसरा सर्वोच्च स्तर है। इससे ऊपर SPG सुरक्षा होती है, जो प्रधानमंत्री को मिली होती है। जेड प्लस सुरक्षा कवरेज में 58 सुरक्षाबल तैनात होते हैं, जिनमें से 10+ एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। इनमें से हर कमांडो मार्शल आर्ट का भी विशेषज्ञ होता है और उसे निहत्था युद्ध प्रशिक्षण मिला होता है।

Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, 6 PSO, दो एस्कॉर्ट में 24 जवान, दो शिफ्ट में 5 वॉचर्स रहते हैं। वहीं, एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर इंचार्ज के तौर पर तैनात रहता है। उस VIP के घर आने-जाने वाले लोगों के लिए 6 स्क्रीनिंग करने वाले तैनात रहते हैं। इसके अलावा, 6 ड्राइवर भी दिए जाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चीन ने मार दिए 10000+ लोग, भारत के वामपंथी करते रहे बचाव: पढ़ें- 37 साल पहले तियानमेन स्क्वायर के प्रदर्शन, सरकार की कार्रवाई और...

तियानमेन स्क्वायर प्रदर्शन में लोग भ्रष्टाचार रोकने, प्रेस की स्वतंत्रता, राजनीतिक सुधार और सरकार में पारदर्शिता की माँग कर रहे थे।

कभी था भू-माफियाओं का कब्जा, अब हिंदू शरणार्थियों को जमीन का अधिकार: पढ़ें- डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार पर रोक तक, योगी सरकार ने कैसे बदली...

योगी सरकार के भूमि सुधार मॉडल में भू-माफिया कार्रवाई, घरौनी, डिजिटल रजिस्ट्री और हिंदू शरणार्थियों के पुनर्वास से जुड़े बड़े फैसलों को समझिए।
- विज्ञापन -