Homeविविध विषयअन्यदेखिए किस तरह से वायुसेना ने तवी नदी में फँसे 2 मजदूरों को सुरक्षित...

देखिए किस तरह से वायुसेना ने तवी नदी में फँसे 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला

इस वीडियो को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपदा की स्थिति में किन मुश्किल परिस्थितियों के बीच हमारी सेना आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का कार्य करती है।

जम्मू के तवी नदी में फँसे 2 लोगों को भारतीय वायुसेना ने बहादुरी का परिचय देते हुए बाहर निकाल लिया है। मुश्किल परिस्थितियों में भी वायुसेना द्वारा दोनों फँसे लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लेना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और ख़ूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वायुसेना के जवान ने रस्सी के सहारे हैलीकॉप्टर से नीचे उतर कर दो लोगों को बचाया, जो नदी में झंझावातों के बीच घिर गए थे।

भारतीय वायुसेना ने तवी नदी में फँसे लोगों को सुरक्षित निकाला

इस वीडियो को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपदा की स्थिति में किन मुश्किल परिस्थितियों के बीच हमारी सेना आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का कार्य करती है। उक्त वीडियो में पहले तो वायुसेना का जवान दोनों फँसे नागरिकों को सेफ्टी बेल्ट पहना कर रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर में भेजता है और बाद में ख़ुद जाता है। वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पहुँचाया।

सुरक्षित निकाले गए दोनों व्यक्ति मजदूरी का कार्य करते हैं। तवी नदी का पानी अभी पूरे उफान पर है और बाढ़ के कारण कई इलाक़े डूब गए हैं। वायुसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए पुल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -