Homeदेश-समाजसलमान ने अपनी ही बेगम की 'गंदी' फोटो और फोन नंबर डाल दिया फेसबुक...

सलमान ने अपनी ही बेगम की ‘गंदी’ फोटो और फोन नंबर डाल दिया फेसबुक पर, हुआ गिरफ्तार

किठौर पुलिस ने जब सलमान को गिरफ्तार किया तो दावा किया कि उसके मोबाइल में शिकायतकर्ता पत्नी के और भी कई अश्लील फोटो मिले। सलमान को गिरफ्तार करने के साथ ही पत्नी की तहरीर पर जेठ कामरान, जेठानी हिना, बहन रिजवाना, ससुर उमरदराज के खिलाफ.....

मेरठ के रहने वाले सलमान पर आरोप है कि उसने बेगम से झगड़ा होने पर उसकी फेसबुक पर नकली आईडी बना कर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। महिला द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर सलमान और उसके परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान पर आरोप आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के अंतर्गत लगे हैं।

दहेज एक्ट में पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

शाहजहाँपुर निवासी पत्नी के आरोपों के अनुसार जून 2018 में सलमान से निकाह होने के बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद पत्नी ने सलमान के खिलाफ दहेज-निरोधी अधिनियम (498A) और घरेलू हिंसा अधिनियम का मुकदमा किठौर थाने में दर्ज कराया था। लेकिन सलमान को उच्च न्यायालय से से स्टे मिल गया। इसके बाद पत्नी जनवरी, 2019 में मायके आ गई

इसी कालखंड में उसकी नकली फेसबुक आईडी बनी और उसकी अश्लील तस्वीर प्रोफाइल पिक्चर में लगा कर अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। आईडी पर उसकी और भी अश्लील तस्वीरें डालीं गईं और उसका असली फ़ोन नंबर भी प्रदर्शित था। जब महिला को अनजान लोगों के फ़ोन आने लगे तो उसने पुलिस को इत्तला दी

साइबर सेल ने किया गिरफ़्तार

पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने मामले की तहकीकात शुरू की। पहले तो IP एड्रेस फेसबुक से प्राप्त कर जिस डिवाइस (मोबाइल) से यह आईडी बनी और तस्वीरें अपलोड हुईं, उसकी जानकारी निकलवाई गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मोबाइल का IMEI नंबर मिलने के बाद पुलिस को पता चला कि इस मोबाइल में जो नंबर लगा है, वह शिकायतकर्ता के ही शौहर सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

साइबर क्राइम सेल और किठौर पुलिस ने जब सलमान को गिरफ्तार किया तो दावा किया कि उसके मोबाइल में शिकायतकर्ता पत्नी के और भी कई अश्लील फोटो मिले। सलमान को गिरफ्तार करने के साथ ही पत्नी की तहरीर पर जेठ कामरान, जेठानी हिना, बहन रिजवाना, ससुर उमरदराज के खिलाफ आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालाँकि, पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषी पाए जाने पर ही अन्य आरोपितों के खिलाफ वह कोई कार्रवाई करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -