Homeराजनीतिड्राइवर और गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए पी चिदंबरम, फोन भी स्विच ऑफ, अंतिम...

ड्राइवर और गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए पी चिदंबरम, फोन भी स्विच ऑफ, अंतिम लोकेशन लोधी रोड

ईडी ने चिदंबरम के ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसके बाद वह विदेश नहीं भाग पाएँगे।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम गिरफ़्तारी से बचने के लिए कहाँ छिपे हुए हैं, किसी को नहीं पता। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया है। कुछ नई जानकारियाँ आई हैं, जिनके मुताबिक पी चिदंबरम ने मंगलवार (अगस्त 19, 2019) को सुप्रीम कोर्ट के प्रांगण से निकलने के बाद अपने ड्राइवर को भी साथ नहीं लिया। अर्थात, वह अपने ड्राइवर को छोड़ कर ही भाग खड़े हुए। उनके फोन का अंतिम लोकेशन लोधी रोड के आसपास पाया गया है।

जिस कार से वह सुप्रीम कोर्ट पहुँचे थे, उन्होंने वह गाड़ी भी वहीं छोड़ दी। इसका मतलब यह है कि राज्यसभा सांसद चिदंबरम अपनी आधिकारिक गाड़ी से यात्रा नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि वर्षों तक केंद्रीय मंत्री रहे नेता का इस तरह से क़ानून की नज़रों से छिपना शोभा नहीं देता।

प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम के ड्राइवर से पूछताछ की लेकिन उसे भी नहीं पता कि चिदंबरम कहाँ छिपे हुए हैं। चिदंबरम के वकीलों ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मामले को अर्जेन्ट सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है। फिलहाल सीजेआई गोगोई राम मंदिर मामले की सुनवाई में व्यस्त हैं। उधर ईडी ने चिदंबरम के ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसके बाद वह विदेश नहीं भाग पाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -